{"_id":"5f6275228ebc3edc2c2cc7a0","slug":"illegal-gun-fectory-in-sambhal-chandausi-news-mbd362864861","type":"story","status":"publish","title_hn":"2 अवैध शस्त्र फैक्टरियों पर छापा मार दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2 अवैध शस्त्र फैक्टरियों पर छापा मार दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
बहजोई। पुलिस ने 2 अवैध शस्त्र फैक्टरियों पर छापा मारकर 33 बने और अधबने शस्त्र बरामद किए हैं। साथ ही 9 कारतूस व एक खोखा बरामद किया है। पूरे मामले में एसपी ने प्रेसवार्ता कर खुलासा किया।
बुधवार को पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने प्रेसवार्ता कर खुलासा करते हुए बताया कि गुन्नौर व रजपुरा पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्टरियों पर छापा मारकर अवैध शस्त्र व कारतूस आदि बरामद किए हैं।
एसपी ने बताया कि गुन्नौर के प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार ने मुखबिर की सूचना पर इटउआ के निकट बंद पड़े भट्ठे की कोठरी में अवैध शस्त्र बनाते हुए लियाकत निवासी मोहल्ला पुवइया थाना गुन्नौर को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 14 बने व एक अधबना शस्त्र समेत 6 कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
वहीं रजपुरा के एसएसआई शिवचरन लाल ने मय पुलिस के मुखबिर की सूचना पर तुमरिया घाट व गांव जिया नगला के बीच में नदी के पास जंगल में अवैध शस्त्र बनाते अरशद उर्फ कालिया निवासी फूल बाग कालोनी नरौली थाना बनियाठेर को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 15 बने 3 अधबने अवैध शस्त्रों समेत 3 कारतूस और एक खोखा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि एक आरोपी कबीर निवासी गांव पहलवाड़ा थाना रजपुरा मौके से फरार हो गया।
अरशद उर्फ कालिया पर दर्ज हैं 17 मामले
बहजोई। एसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि आरोपी अरशद उर्फ कालिया के खिलाफ हत्या की कोशिश, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस, चोरी व बरामदगी, सीएस एक्ट व आबकारी एक्ट के तहत 17 मामले दर्ज हैं। इनमें 12 मामले थाना बनियाठेर व पांच मामले कोतवाली चंदौसी में दर्ज हैं।
पंचायत चुनाव को लेकर तैयार कर रहे थे शस्त्र
बहजोई। एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया कि वह आगामी पंचायत चुनाव को लेकर मांग बढ़ जाने के कारण शस्त्र तैयार कर रहे हैं। अच्छे दाम मिलने पर इन शस्त्रों को बेचकर धन कमाते हैं।