फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Illegal enemies factory caught in sambhal

बहजोई पुलिस ने शस्त्र फैक्टरी पर छापा मारकर एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
Illegal enemies factory caught in sambhal
बहजोई। बहजोई कोतवाली पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्टरी पर छापा मारकर बने व अधबने शस्त्र व उपकरण बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं एक आरोपी मौके से फरार हो गया। पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने प्रेसवार्ता कर खुलासा किया है।
विज्ञापन

गुरुवार को प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बहजोई के प्रभारी निरीक्षक रवींद्र प्रताप सिंह ने मय पुलिस टीम के मुखबिर की सूचना पर गांव करीमपुर के जंगल के खंडहर में अवैध शस्त्र बनाते एक आरोपी को गिरफ्तार कर बने व अधबने शस्त्र बरामद किए।
विज्ञापन

कोतवाली लाकर पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम इब्राहिम निवासी गांव रसूलपुर थाना हयातनगर बताया। जबकि उसका साथी राजेंद्र मौके से फरार हो गया। एसपी के मुुताबिक आरोपी इब्राहिम ने बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर डिमांड अधिक है। इसलिए वह असलहे तैयार कर 5 से 8 हजार रुपये में बेच देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों के पास से 19 तमंचे बने व अधबने समेत 5 कारतूस व उपकरण बरामद किए गए हैं। एसपी ने बताया कि आरोपी इब्राहिम व फरार आरोपी राजेंद्र पर थाना धनारी में आर्म्स व गैंगस्टर एक्ट के 2-2 मामले पहले से ही दर्ज हैं। गिरफ्तारी टीम में एसएसआई धीरेंद्र गंगवार व उप निरीक्षक संदीप वालियान समेत हेड कांस्टेबिल व कांस्टेबिल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed