फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Illegal cuts made on the divider... no indicators, no radium strips

Sambhal News: डिवाइडर पर बने अवैध कट... संकेतक, न ही रेडियम पट्टी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Illegal cuts made on the divider... no indicators, no radium strips
संभल में टूटा डिवाइडर जिसके निकल रहे सरिये भी। संवाद
संभल। सर्दी के मौसम में सुबह और शाम के वक्त धुंध का माहौल दिख रहा है। सुबह के वक्त हल्का कोहरा भी आ रहा है। आने वाले समय में कोहरा और घना होगा तो ऐसे में हादसे हो सकते हैं लेकिन संभल-मुरादाबाद मार्ग पर बने डिवाइडर पर बने कट पर सड़क हादसों की रोकथाम के लिए इंतजाम नहीं हैं। मिलक सिरसी से लेकर संभल तक डिवाइडर पर कट वाले स्थानों पर संकेतक नहीं लगे हैं और न ही अधिकांश स्थानों पर रेडियम पट्टी वाले पाइप हैं। कुछ स्थानों पर पाइप लगे हैं तो रेडियम पट्टी नहीं है। ऐसे में हादसे का अंदेशा बना है।
विज्ञापन

मुरादाबाद मार्ग पर मिलक सिरसी मोड़ से डिवाइडर की शुरुआत हो रही है जो संभल तक करीब 13 किलोमीटर क्षेत्र में बना है। इस डिवाइडर पर 66 स्थानों पर कट बने हुए हैं। सिरसी रेलवे क्रासिंग के पास कट वाले स्थान पर डिवाइडर की हालत बेहद खस्ता है। टूटे डिवाइडर से सरिये तक निकल रहे हैं। गांव मखदूमपुर के सामने कट वाले स्थान पर डिवाइडर टूटा हुआ है, यहां संकेतक नहीं लगा है। इसके अलावा कई ऐसे स्थान हैं, जहां डिवाइडर पर कट बने हैं लेकिन संकेतक नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

डिवाइडर पर कुछ दूरी के अंतराल पर पाइप लगाकर उस पर रेडियम पट्टी लगाई जाती है ताकि वाहन चालकों को डिवाइडर की जानकारी होती रहे लेकिन यह व्यवस्था भी ठीक नहीं है। कई जगह रेडियम पट्टी वाले पाइप टूटे हुए हैं और कई स्थानों पर पाइप पर रेडियम पट्टी ही नहीं है। कई जगहों पर रेडियम पट्टी के पाइप नहीं हैं। कुछ ऐसे ही हालात संभल में चंदौसी चौराहे तक बने हैं। फिर भी पीडब्ल्यूडी के जिम्मेदार अन्जान बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000000


.सर्दी के मौसम में कोहरा भी आएगा लेकिन संभल-मुरादाबाद मार्ग पर डिवाइडर के कट वाले स्थानों पर संकेतक नहीं हैं। जिससे हादसों का खतरा बना रहेगा। विभाग की ओर से संकेतक लगवाए जाएं।
-राजू, टाटा मैजिक चालक
00000000000

.सिरसी में दादा मखदूम साहब के मजार के पास डिवाइडर पर चढ़कर कई वाहन पलट चुके हैं। रेलवे क्रासिंग पर भी ऐसे हादसे हुए हैं। सुरक्षित सफर के लिए कट वाले स्थानों पर संकेतक जरूर लगने चाहिए।
-इंतजार उर्फ शेरा, टैक्सी चालक
00000000000

.डिवाइडर पर संकेतक लगने के ही रेडियम पट्टी वाले पाइप का लगा होना बहुत जरूरी है। सर्दी में कोहरे वक्त डिवाइडर ही वाहन चालक के लिए बचाव है। इसलिए व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए।

-नसीम, चालक
00000000000
.सिरसी से संभल आना रोजाना रहता है। डिवाइडर पर सड़क सुरक्षा के इंतजाम नहीं होने के कारण हादसे का डर बना हुआ है। आए दिन हादसे होते रहते हैं। सड़क सुरक्षा को लेकर इंतजाम होने चाहिए।
-जव्वाद अब्बास, चालक
0000000000

.डिवाइडर पर संकेतक और रेडियम पट्टी के कार्य को लेकर टेंडर प्रक्रिया चल रही है। एक सप्ताह में काम शुरू करा दिया जाएगा।
-सुनील प्रकाश एक्सईएन पीडब्ल्यूडी

संभल में टूटा डिवाइडर जिसके निकल रहे सरिये भी। संवाद

संभल में टूटा डिवाइडर जिसके निकल रहे सरिये भी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed