{"_id":"61e6fb4755a4791c7e7b8b6c","slug":"illegal-arms-manufacturing-factory-caught-accused-youth-arrested-chandausi-news-mbd416402126","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़ी, आरोपी युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़ी, आरोपी युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
रजपुरा पुलिस की गिरफ्त में अवैध शस्त्र बनाने वाला आरोपी व बरामद अवैध शस्त्र।
- फोटो : SAMBHAL
चंदौसी (संभल)। थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव रहोली रोड पर बंद पड़ी बर्फ की फैक्टरी में विधानसभा चुनाव में इस्तेमाल करने के लिए अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा अवैध शस्त्र बरामद किए हैं। आरोपी के विरुद्ध उत्तराखंड के नैनीताल में कई मामले दर्ज हैं।
मंगलवार सुबह पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि गांव रहोली रोड पर बंद पड़ी बर्फ फैक्टरी में एक युवक द्वारा अवैध शस्त्र फैक्टरी चलाई जा रही है। यहां अवैध शस्त्रों का निर्माण किया जा रहा है। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष कुलदीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर जा पहुंचे और आरोपी शंभू उर्फ शिव दयाल निवासी गांव बैरीखेड़ा थाना बनियाठेर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से 11 तमंचे, एक देशी बंदूक, आठ अधबने तमंचे तथा पांच कारतूस बरामद किए। पुलिस ने शस्त्र बनाने के उपकरण में लोहा काटने की आरी, लकड़ी काटने की आरी, लोहे के छोटी-बड़ी स्प्रिंग, रेगमाल का बंडल, विभिन्न प्रकार की रेती, एक हथोड़ी, लोहे की दो रॉड, कोयला आदि विभिन्न सामान बरामद किया। थानाध्यक्ष कुलदीप कुमार ने बताया कि आरोपी पर थाने में दो, उत्तराखंड के जनपद नैनीताल के थाना रामनगर में आठ मुकदमे पंजीकृत है। आरोपी रामनगर के सभी मुकदमों में वांछित चल रहा था। पुलिस को उसकी तलाश थी।
अवैध शस्त्र बनाते युवक गिरफ्तार, तमंचे व उपकरण बरामद
संभल। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कबीर की सराय स्थित श्मशान घाट के पास निर्माणाधीन मकान में अवैध शस्त्र बनाने वाली फैक्टरी पर पकड़ ली। साख ही एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से तीन तमंचे व तार कारतूस समेत तमंचा बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि कबीर की सराय स्थित श्मशान घाट के नजदीक निर्माणाधीन मकान में अवैध शस्त्र तैयार किए जा रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी। आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। आरोपी ने अपनी पहचान कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नाला निवासी अनस पुत्र लईक अहमद उर्फ भूरा के रूप में कराई। पुलिस ने मौके से तीन तमंचे, एक अधबना तमंचा, चार कारतूस और एक खोखा बरामद किया है। साथ ही शस्त्र बनाने की कुछ उपकरण भी बरामद किए गए हैं। नखासा थाना प्रभारी ओमकार सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है। दूसरी ओर, रजपुरा पुलिस ने मंगलवार को गांव शहाजहांनाबाद के जंगल में गंगा नदी के किनारे रजपुरा निवासी इस्लाम को अवैध शस्त्र तैयार करते हुए पकड़ा है। मौके से 9 तमंचे, 11 कारतूस व तमंचा तैयार करने के उपकरण बरामद किए हैं।