{"_id":"6074a44b8ebc3eda731ba8ad","slug":"illegal-arms-factory-caught-chandausi-news-mbd386145750","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शस्त्र फैक्टरी का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध शस्त्र फैक्टरी का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
बहजोई। हयातनगर पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्टरी का पर्दाफाश करते हुए बने व अधबने शस्त्र बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही आरोपियों के पास से शस्त्र बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए हैं। पूरे मामले में एसपी ने प्रेसवार्ता कर खुलासा किया है।
सोमवार को प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने बताया कि हयातनगर के प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र भड़ाना ने 11 अप्रैल 2021 की रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम के साथ छापा मारा। उन्होंने हयातनगर बिजली घर से श्मशान घाट को जाने वाले रास्ते पर कोल्ड स्टोर से पहले एक खंडहर में अवैध शस्त्र बनाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। एसपी ने बताया कि कोतवाली लाकर पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने नाम अय्यूब निवासी मोहल्ला नवाब खेल, सरायतरीन तथा इकाब निवासी गांव चपतियों की मढ़ैय्या थाना हयातनगर बताए।
आरोपियों के पास से एक बंदूक समेत कुल 12 बने व 8 अधबने तमंचे बरामद किए। साथ ही 30 कारतूस व 10 खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। इसके अलावा आरोपियों से शस्त्र बनाने के उपकरण भी मिले हैं। एसपी के मुताबिक अय्यूब पर थाना हयातनगर में तीन व कोतवाली संभल में एक मामला दर्ज है।
विज्ञापन
वहीं इकाब पर थाना बहजोई में एक मामला पहले से दर्ज है। गिरफ्तारी टीम में एसएसआई राजेंद्र सिंह, एसआई अमित कुमार समेत कांस्टेबल श्याम चौधरी, आकाश जुरैल, आशीष कुमार, दिनेश कुमार व संदीप कुमार शामिल रहे।