फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   ilag k abhav men mahila ki bukhar se maut

इलाज के अभाव में महिला की बुखार से मौत

Mon, 26 Sep 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Mon, 26 Sep 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
मां को लेकर घर आ गया। घर आने के बाद शनिवार को रात महिला ने दम तोड़ दिया।  
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव बैला निवासी गुड्डो (50वर्ष) को बीस दिन पहले बुखार आ गया था। पीड़ित परिवार के पास अच्छे डॉक्टर से उपचार कराने के लिए रुपये नहीं थे। ऐसे में गुड्डो का गांव के ही झोलाछाप डॉक्टर से उपचार चल रहा था। जब हालत नहीं सुधरी तो  गांव के लोगों ने चंदा एकत्र कर 15,000 रुपये उपचार कराने के लिए पीड़ित परिवार को दे दिए।


 इसके बाद गुड्डो का बेटा उसे  मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में ले गया। वहां पर पांच दिन तक उपचार हुआ। चंदे के साथ उसके घर की जमा पूंजी भी खर्च  हो गई। ऐसे में दो दिन पहले बेटा मां को लेकर गांव आ गया। शनिवार को देर रात महिला हालत ज्यादा खराब हो गई। उसकी मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मचा है। तहसीलदार अरविंद तिवारी से जब बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि गरीबी के चलते महिला का उपचार न हो पाने के संबंध में उन्हें जानकारी नहीं है। इस संबंध में वह तथ्यों की जानकारी करेंगे। 
विज्ञापन


सिरसी में बुखार से युवक की गई जान 
संभल। सिरसी में एक युवक की बुखार से मौत हो गई। जबकि 100 से अधिक लोग विभिन्न मोहल्लों में बुखार से पीड़ित हैं। लेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीम सिरसी नहीं पहुंच रही है। पिछले दो माह से ग्रामीण क्षेत्र में बुखार का प्रकोप चल रहा है। सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ न मिलने के चलते लोगों की जान पर बन आई है। सिरसी के मोहल्ला सराय सादक निवासी नबाव हैदर का बेटा मोहम्मद अली को सात दिन पहले बुखार आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहम्मद अली को बुखार आने के बाद परिजनों ने उसका उपचार सिरसी में ही एक झोलाछाप डॉक्टर से कराया। शनिवार को हालत में सुधार न होने पर परिजन मोहम्मद अली को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में लेकर गए। लेकिन डॉक्टर का उपचार शुरू होने से पहले ही मोहम्मद अली की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। साथ ही सिरसी कस्बे में 100 से अधिक लोग बुखार से तप रहे हैं। बुखार के प्रकोप को चलते हुए दो माह हो गए है। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम में कस्बे में जाकर लोगों का हाल नहीं जाना है। लगातार हो रही मौतों से लोगों में बुखार की दहशत फैल गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed