फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   If you feel hot even in the cold, get your thyroid checked.

Sambhal News: ठंड में भी लगती है गर्मी तो कराएं थायराइड की जांच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
If you feel hot even in the cold, get your thyroid checked.
मुरादाबाद। ठंड की शुरुआत में ही डिप्रेशन के मामले बढ़ने लगे हैं। कई लोगो ऐसे भी हैं जिन्हें सर्दी में गर्मी का एहसास होता है। दरअसल यह लोग थायराइड के रोगी है, जांच में पुष्टि भी हो चुकी है। इस तरह के लक्षण वाले लोगों को थायराइड समेत हार्मोनल टेस्ट जरूर कराने चाहिए। यह सलाह शहर के मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. दिशांतर गोयल ने दी है। उनका कहना है कि सर्दी का आहत के साथ तनाव ग्रस्त व्यक्ति के मस्तिष्क में शिथिलता आ जाती है। उसे उदासी, अकेलापन महसूस होता है। दवा से बचने के लिए सबसे अच्छा तरीका है कि खुद को व्यस्त रखें। सप्ताह में एक बार दोस्तों के साथ तीन घंटे बैठें। अपना पसंदीदा संगीत सुनें और तीन माह में एक बार घूमने जरूर जाएं। डॉ. गोयल ने मरीजों के सवालों के जवाब भी दिए हैं।
विज्ञापन


सवाल
मेरी उम्र 34 वर्ष है। मन में हमेशा चलता रहता है कि कही कुछ गलत हो गया है। इसके कारण मैं एक ही काम को बार-बार करता रहता हूं। बाइक खड़ी करते समय स्टैंड बार-बार लगाता हूं। पानी की टंकी खोलकर बंद करता रहता हूं। इसका कोई उपाय बताइए।
विज्ञापन

- सोमांशु तोमर, बुद्धि विहार
जवाब
यह ओसीडी यानी ऑप्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर के लक्षण हैं। किसी बात की चिंता के कारण व्यक्ति एक ही काम को बार-बार करता है। दवा की जरूरत नहीं है, सिर्फ खुद को मजबूती से समझाना है कि कुछ बुरा नहीं होगा। अन्यथा दवा की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल
मेरी उम्र 22 वर्ष है। मुझे छोटी-छोटी बात पर गुस्सा और रोना आ जाता है। मुझे लगता है कि घर में कोई मुझसे प्यार नहीं करता। कई बार बहुत अकेला महसूस करती हूं। आत्महत्या के ख्याल मन में आते हैं। मुझे क्या करना चाहिए।
- मनिका शर्मा, पीतल बस्ती
जवाब
यह गंभीर डिप्रेशन है। इसे हल्के में न लें। अपने परिजनों में से जिसके आप सबसे ज्यादा करीब हों उनसे बात साझा करें। इससे आपको राहत मिलेगी। डॉक्टर को जल्द से जल्द दिखा लें।

सवाल-3
मेरा बेटा 12 साल का है। वह झूठ बहुत बोलता है। फर्जी कहानियां बताकर घरवालों को गुमराह करने की कोशिश करता है। सच पता चलने पर बहाने बनाता है। स्कूल से भी उसकी शिकायतें आती हैं। हमें क्या करना चाहिए।
- प्रदीप किशोर, गांधी नगर
जवाब
यह कंडक्ट डिसऑर्डर है। बच्चे को विहेवियर थैरेपी देनी होगी। उसे काउंसलर की जरूरत है। जल्द से जल्द मनोरोग विशेषज्ञ को दिखाएं।

सवाल-4
मेरी पत्नी 64 वर्ष की हैं। पिछले कुछ समय से वह अजीब व्यवहार करने लगी हैं। मेरी तबीयत खराब रहती है तो उन्हें लगता है कि मैं नाटक कर रहा हूं। बच्चों को बेवजह डांटने लगती हैं और कोई कुछ कहता है तो झगड़ा करने लगती हैं। उन्हें लगता है कि वह सही हैं। क्या यह कोई मानसिक बीमारी है।
- गोपाल वर्मा, लाइनपार
जवाब
यह साइकोसिस के लक्षण हैं। डिमेंशिया भी हो सकता है। सही कारण जानने के लिए आपको एमआरआई व खून की जांच करानी होगी। डॉक्टर को दिखाने के बाद यह कार्य करें।

सवाल-5
मेरा बेटा 30 वर्ष का है। ठंड के दिनों में भी वह तीन बार नहाता है और गर्म कपड़े नहीं पहनता। ऐसा करने से जल्दी-जल्दी बीमार भी पड़ता है लेकिन किसी की बात नहीं मानता और झगड़ा करता है। हमें क्या करना चाहिए।

- राजीव सिंह, बुद्धि विहार

जवाब
आपने यह नहीं बताया कि समस्या कब से है। यह पर्सनाल्टी डिसऑर्डर हो सकता है। ऐसी स्थिति में व्यक्ति खुद को नुकसान पहुंचा लेता है। दवा खाने से यह समस्या ठीक हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed