{"_id":"61818a18bd9931764b0d5989","slug":"if-you-do-not-get-honorable-than-three-months-do-not-get-the-jam-display-on-the-fountain-chandausi-news-mbd4083007168","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन माह से मानदेय न मिलने पर डोर टू डोर ठेका कर्मियों ने फव्वारा पर लगाया जाम, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन माह से मानदेय न मिलने पर डोर टू डोर ठेका कर्मियों ने फव्वारा पर लगाया जाम, प्रदर्शन
विज्ञापन
चंदौसी में फव्वारा चौक पर प्रदर्शन करते डोर टू डोर ठेका सफाई कर्मी।
- फोटो : CHANDAUSI
संभल। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में लगे ठेका सफाई कर्मियों ने तीन माह से मानदेय न मिलने पर फव्वारा चौक पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। ईओ ने मंगलवार दोपहर तक सफाई कर्मियों को मानदेय दिलवाया। इसके बाद ठेका कर्मी मान गए और काम पर लौट गए।
चंदौसी नगर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए ठेकेदार की ओर से 72 सफाई कर्मी काम पर लगे हैं। इनमें दस ट्रैक्टरों पर तैैनात चालक भी हैं। ठेकेदार ने सफाई कर्मियों को तीन माह से मानदेय नहीं दिया है। मानदेय न मिलने से गुस्साए ठेका सफाई कर्मियों ने मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे काम ठप कर दिया और अपना वाहन लेकर फव्वारा चौक पर आ गए। चौक पर वाहनों को आड़े तिरछे खड़े कर जाम लगा दिया। नगर पालिका के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। सूचना पर ईओ राजकुमार, सफाई निरीक्षक सुनील कुमार सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने ठेका कर्मियों को आश्वासन दिलाया कि वह जाम खोलकर काम पर लौट जाए, उनका समस्त मानदेय साढ़े ग्यारह बजे तक उनके बैंक खातों में पहुंच जाएगा। ईओ के आश्वासन पर सफाई कर्मी मान गए। उन्होंने जाम खोल दिया और सभी कर्मचारी काम पर लौट गए। मंगलवार दोपहर तक कर्मचारियों के खातों में मानदेय पहुंच गया।
ठेकेदार की ओर से मानदेय मिलने में देरी हुई थी। त्योहार को देखते हुए उनके मानदेय का बिल पहले ही बना दिया गया था। मंगलवार दोपहर तक सभी खातों में मानदेय भिजवा दिया गया। किसी को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
राजकुमार, ईओ नगर पालिका चंदौसी