{"_id":"6418bbe40d54f0c1070acaa7","slug":"if-the-investigation-is-not-done-the-outgoing-councilors-will-send-a-letter-with-blood-to-the-president-sambhal-news-c-15-1-90941-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: नहीं हुई जांच तो खून से पत्र लिखकर राष्ट्रपति को भेजेंगे निवर्तमान सभासद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: नहीं हुई जांच तो खून से पत्र लिखकर राष्ट्रपति को भेजेंगे निवर्तमान सभासद
विज्ञापन
संभल। नगर पालिका परिषद में निवर्तमान सभासदों का अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को 19वें दिन भी जारी रहा। निवर्तमान सभासदों की मांग है कि प्रशासन नगर पालिका परिषद में हुए भ्रष्टाचार के मामले की जांच कराए। जिससे भ्रष्टाचार में शामिल अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई हो सके।
निवर्तमान सभासदों का कहना है कि नगर पालिका परिषद में हुए भ्रष्टाचार के मामलों की जांच जब तक नहीं होगी तब तक धरना जारी रहेगा। साथ ही चेतावनी दी है कि जल्द जांच शुरू नहीं की गई तो राष्ट्रपति को व प्रशासन के सभी आला अधिकारियों को खून से पत्र लिखकर भेजा जाएगा। निवर्तमान सभासद 19 दिन से धरना दे रहे हैं। उनकी मांग है कि नगर पालिका परिषद में विकास कार्यों के दौरान जो भ्रष्टाचार हुए हैं, उनकी जांच कराई जाए। इसमें सीवर लाइन जैसे बड़े विकास कार्यों में भी भ्रष्टाचार होने का आरोप है।
आरोप यह भी है कि प्रशासन निवर्तमान सभासदों के धरने पर संज्ञान नहीं ले रहा है।सोमवार को खून से पत्र लिखकर भेजने की चेतावनी दी है। इस धरने में सरताज, शौकीन, इब्राहिम, आरेफिन, असलम, राजेंद्र, नितिन, अनीस आदि मौजूद रहे।