{"_id":"66b31cfc7a409b161c066674","slug":"husband-troubled-by-his-wife-harassment-committed-suicide-in-sambhal-2024-08-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हाथ पर लिखा सुसाइड नोट: पत्नी मेरे ऊपर हाथ चलाती है... दो दिन से रोटी नहीं दी; संभल में पति ने जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथ पर लिखा सुसाइड नोट: पत्नी मेरे ऊपर हाथ चलाती है... दो दिन से रोटी नहीं दी; संभल में पति ने जान दी
Wed, 07 Aug 2024 12:45 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 07 Aug 2024 12:45 PM IST
सार
संभल में युवक ने हाथ पर सुसाइड नोट लिखकर खुदकुशी कर ली। युवक ने हाथ पर सुसाइड नोट लिखा है। नोट में लिखा है कि पत्नी मेरे ऊपर हाथ चलाती है। दो दिन से उसने रोटी नहीं दी है।
विज्ञापन
sambhal suicide
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के संभल जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पत्नी की प्रताड़ना से परेशान एक युवक ने खुदकुशी कर ली। युवक ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। खुदकुशी से पहले युवक ने हाथ की हथेली पर सुसाइड नोट भी लिखा। इस नोट में युवक ने पत्नी और ससुरालवालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
युवक ने आरोप लगाया कि पत्नी ने दो दिन से रोटी नहीं दी है। वो मुझे मारना चाहती है। संभल के धनारी थाना इलाके के बमनपुरी गांव की ये घटना है। जानकारी के अनुसार, गांव बमनपुरी निवासी हेमंत (20) का शव मंगलवार को कमरे में फंदे से लटका मिला।
युवक ने अपने हाथ पर सुसाइड नोट लिखा है। जिसमें मौत का जिम्मेदार पत्नी और ससुरालियों को बताया है। परिजनों ने पत्नी पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
धनारी थाना क्षेत्र के गांव बमनपुरी निवासी हेमंत अपने परिवार के साथ खेतीबाड़ी में हाथ बंटाता था। दो साल पहले उसकी शादी जिला बदायूं के थाना जरीफनगर अंतर्गत गांव भानपुर निवासी युवती से हुई थी। मंगलवार को हेमंत का शव कमरे में कुंडे से गमछे के फंदे से लटका मिला। युवक के हाथ पर सुसाइड नोट लिखा है।

जिसमें उसने अपनी मौत की जिम्मेदार पत्नी और ससुरालियों को ठहराया है। हाथ पर लिखा है कि पत्नी मेरे ऊपर हाथ चलाती है। पिता भूरे सिंह ने मृतक की पत्नी चंद्रकली पर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। मृतक की पत्नी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -नरेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक