फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Husband got angry with making of reel, wife left him and went to her parents' home

Sambhal News: रील बनाने से नाराज हुआ पति तो छोड़कर मायके गई पत्नी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Husband got angry with making of reel, wife left him and went to her parents' home
बहजोई। रील बनाने से खफा हुए पति को छोड़कर पत्नी मायके चली गई। मामला पुलिस परिवार परामर्श सुलह समझौता केंद्र पर पहुंचा तो काउंसलरों ने तीसरी सुनवाई में ही पति-पत्नी के बीच हुए मतभेद को दूर कर समझौता करा दिया। पूरे मामले में खास बात यह रही कि शिकायत दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए की गई थी, लेकिन काउंसिलिंग में मामला रील बनाकर सोशल मीडिया पर डालने के कारण पति-पत्नी के बीच मतभेद होने का सामने आया।काउंसलर लवमोहन वाष्र्णेय ने बताया कि बीते करीब दो माह पहले थाना बनियाठेर पर चंदौसी निवासी एक महिला की ओर से शिकायतीपत्र देकर पति व ससुराल वालों पर दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया गया था। इसके बाद विभिन्न माध्यमों से यह शिकायत पुलिस परिवार परामर्श सुलह समझौता केंद्र पर पहुंची थी। शिकायत में बताया गया था कि उसकी शादी करीब डेढ़ साल पहले थाना जुनावई क्षेत्र निवासी एक युवक से हुई थी। शादी के बाद से पति व ससुराल वाले दहेज के लिए दबाव बनाने लगे। असमर्थता जताने पर उससे गाली-गलौज व मारपीट करने लगे। बाद में करीब दो माह पहले पति व ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया था।
विज्ञापन

काउंसलर ने बताया कि मामले को लेकर केंद्र पर पहले दो बार सुनवाई हो गई थी। अब शनिवार को तीसरी सुनवाई के दौरान जब पूरे मामले में बारीकी से जानकारी ली गई तो सामने आया कि पत्नी रील बनाकर सोशल मीडिया पर डालती थी। उसकी पोस्ट पर गांव के युवक विभिन्न प्रकार से कमेंट करते थे। इसी रील बनाने पर पति-पत्नी से नाराजगी जताता था। रील बनाने से मना करने पर पत्नी पति से नाराज होकर मायके चली थी।
विज्ञापन

काउंसलर ने बताया कि पति-पत्नी को समझाया गया। इस पर पति-पत्नी के बीच समझौता हो गया और पति-पत्नी एक हो गए।

----------
समझौता न हुआ तो तीन मामलों में की गई एफआईआर की संस्तुति
बहजोई। महिला थाना में पुलिस परिवार परामर्श सुलह समझौता केंद्र पर काउंसिलिंग के दौरान जब समझौता न हो सका, तो काउंसलरों ने तीन मामलों में एफआईआर कराने की संस्तुति कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

काउंसलर लवमोहन वाष्र्णेय ने बताया कि शनिवार को काउंसिलिंग करते हुए 107 मामले सुनकर 44 का निस्तारण किया गया। वहीं, काउंसिलिंग के माध्यम से समझौता कराकर 15 परिवार मिलाए गए। इसके अलावा विभिन्न अदालतों में विचाराधीन होने व आवेदक की ओर से बल न देने पर 26 मामलों को बंद किया गया। इस बीच काउंसलर संगीता भार्गव समेत पूनम अरोरा, श्वेता गुप्ता, बबीता शर्मा, सीमा आर्य व कंचन माहेश्वरी आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed