{"_id":"592c6bfc4f1c1bb349bdb4e3","slug":"husband-get-another-marriage-without-talaq","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना तलाक दिए पति ने किया निकाह, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना तलाक दिए पति ने किया निकाह, हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Tue, 30 May 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
जांच
- फोटो : demopic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नखासा थाना क्षेत्र के गांव हजरतनगर गढ़ी के एक युवक ने पहली पत्नी को तलाक दिए बिना ही दूसरा निकाह कर लिया। पहली पत्नी को जब यह जानकारी हुई तो वह सोमवार को पति के घर पहुंच गई।
पहली पत्नी को आता देख पति परिवार संग घर छोड़कर भाग गया। महिला ने पति के घर में डेरा डाल दिया है। काफी देर तक पति जब घर नहीं लौटा तो उसने आत्महत्या की भी कोशिश की, गनीमत रही कि, ग्रामीणों ने उसे रोक लिया।
नगर के मोहल्ला रायसत्ती निवासी एक युवती का निकाह तीन वर्ष पहले हजरतनगर गढ़ी के एक युवक के साथ हुआ था। उस समय निकाह तो हो गया था लेकिन युवती की विदाई नहीं हुई थी। निकाह के कुछ दिनों बाद युवक ने दूसरा निकाह करने की तैयारी शुरू कर दी। जब यह जानकारी उसकी पत्नी को लगी तो उसने नखासा थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी।
विज्ञापन
पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था। बाद में दोनों पक्षों में फैसला हो गया और वह अपनी पत्नी को लेकर चला गया लेकिन चार दिन बाद ही युवक ने अपनी पत्नी को मायके में छोड़ दिया। अब युवक ने बिना तलाक दिए ही दूसरा निकाह कर लिया। यह जानकारी उसकी पहली पत्नी को लगी तो वह सोमवार को पति के घर पहुंच गई।
पहली पत्नी को आता देख पति परिवार के सभी सदस्यों के साथ घर छोड़कर भाग गया। इसके बाद उसने पति के घर आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने उसे रोक लिया। समाचार लिखे जाने तक वह पति के घर बैठी हुई थी और पति परिवार के सभी सदस्यों के साथ घर छोड़कर भागा हुआ है। पुलिस को मामले की सूचना नहीं दी गई है।