{"_id":"5a4be9294f1c1b4a018b54e4","slug":"husband-gave-tripple-talaq-not-fulfilled-dowery-demand-by-in-laws","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज में नहीं मिली बाइक और टीवी तो पत्नी से बोला- तलाक, तलाक, तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज में नहीं मिली बाइक और टीवी तो पत्नी से बोला- तलाक, तलाक, तलाक
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Wed, 03 Jan 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
muslim
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन तलाक पर रोक लगाने के लिए जहां एक ओर केंद्र सरकार कानून बनाने में जुटी है, वहीं दूसरी ओर महिलाओं की जिंदगी आज भी तीन बार तलाक बोलकर बर्बाद की जा रही है। शादी में भरपूर दहेज न देने पर सरायतरीन की एक महिला को उसके पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता अब न्याय पाने के लिए अधिकारियों के कार्यालयों पर भटक रही है।
हयातनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला सरायतरीन निवासी एक रिक्शा चालक की बेटी की अमरोहा जिले के रजबपुर क्षेत्र में ढाई महीने पहले शादी हुई थी। युवती के पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार शादी में दहेज दिया था। आरोप है कि शादी के बाद ससुरालियों ने दहेज में बाइक, टीवी, फ्रिज की मांग करनी शुरू कर दी। युवती ने पिता की गरीबी की हालत बताते हुए मांग पूरी होने मे असमर्थता जाहिर कर दी।
महिला का कहना है कि इसके बाद शौहर ने उसके साथ मारपीट करनी शुरु कर दी। 30 दिसंबर को शौहर ने पत्नी से तलाक तलाक तलाक बोलकर उसे घर से निकाल दिया। तीन तलाक दिए जाने के बाद युवती ने अपने मायके आकर परिजनों को जानकारी दी। युवती अपने माता पिता के साथ हर रोज पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगा रही है और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रही है।
विज्ञापन
पीड़िता ने अपने पिता के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। पीड़िता के पिता का आरोप है कि पुलिस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। थाना प्रभारी नाथीराम पवार का कहना है कि प्रार्थना पत्र उन्हे नहीं मिला है। अगर प्रार्थना पत्र आता है तो जांच होगी।
यदि दहेज नहीं है तो मत भेजना बेटी को
संभल। युवती का कहना है कि पिछले महीने पति और ससुरालियों ने दहेज मांगा था। दहेज न लाने की स्थिति में घर से निकालने की बात कही थी जब दहेज का इंतजाम नहीं हो सका तो उसे तलाक देकर घर से निकाल दिया गया। यह भी कहा था कि यदि दहेज न हो सके तो बेटी को मत भेजना। ऐसे में अब क्या करें। पुलिस और प्रशासन का ही सहारा है।
पिता के सामने ही दे दिया तलाक
संभल। युवती का कहना है कि उसकी शादी 15 अक्टूबर 2017 को हुई थी। शनिवार को वह अपने मायके में थी। इसी दौरान पति आए थे। उन्होंने उसके पिता के सामने ही तलाक दे दिया। इसके बाद पति चले गए। युवती का कहना है कि चार दिन हो गए चक्कर काटते हुए। पुलिस भी कोई सुनवाई नहीं कर रही है।