फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Husband gave triple talaq for dowry after one year of marriage

Sambhal News: शादी के एक साल बाद दहेज के लिए पति ने दिया तीन तलाक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Mar 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Husband gave triple talaq for dowry after one year of marriage
चंदौसी। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति ने अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया। महिला ने पति सहित सात लोगों के विरुद्ध तीन तलाक व दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी पक्ष जनपद अमरोहा के थाना हसनपुर का निवासी है।
विज्ञापन

मोहल्ला लक्ष्मण गंज निवासी महिला फरहानाज पुत्री अब्दुल मजीद ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि उसकी शादी छह फरवरी को जनपद अमरोहा के हसनपुर थाना क्षेत्र के कनेटा रोड निवासी अरबाज से हुई थी। शादी के समय महिला के पिता ने दो लाख रुपये नकद व अन्य सामान दिया था। मगर शादी में मिले उपहार ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे। आरोप है कि फरहा नाज से अपने मायके से पांच लाख रुपये नकद व चार पहिया गाड़ी लाने की मांग करते थे।
विज्ञापन

इंकार करने पति, सास व ननद उसका उत्पीड़न करते थे तथा पति नशे की हालत में मारपीट करता था। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसे 18 फरवरी को घर से निकाल दिया। इसके बाद महिला अपने मायके आ गई। शनिवार को महिला का पति व उनके परिजन मोहल्ला लक्ष्मणगंज पहुंचे और दहेज की मांग दोहराई। इंकार करने पर पति अरबाज ने महिला को तीन तलाक दे दिया। इसके बाद वह चले गए। महिला ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर पति अरबाज, सास खातून बेगम पत्नी नवी बख्श, तनवीर जावेद, सलीम, अंजुम, तरन्नुम निवासी कनेटा रोड थाना हसनपुर जनपद अमरोहा शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed