फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Husband became an obstacle in love affair, so she along with her lover committed murder

Sambhal News: प्रेम संबंध में बाधा बना पति तो प्रेमी के साथ मिलकर की थी हत्या, बताती रही आत्महत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Husband became an obstacle in love affair, so she along with her lover committed murder
आरोपी - फोटो : आरोपी
सरायतरीन(संभल)। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव पवांसा निवासी पूरन सिंह कठेरिया (54) की हत्या के मामले में मृतक की पत्नी विनोद देवी और गांव की ही राशन डीलर के पति श्याम सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने पूरन सिंह की गला दबाकर हत्या की थी। हत्या को आत्महत्या दर्शाने के लिए गले में रस्सी बांधकर छत के कुंडे से लटका दिया था। मृतक की पत्नी ने बताया कि उसका पति उसके प्रेम संबंधों में बाधा बना हुआ था।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी संत कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार की शाम 6.30 बजे पवांसा निवासी पूरन सिंह कठेरिया का शव घर के कमरे में रस्सी के फंदे से लटका मिला था। मृतक के बेटे सुमित प्रताप सिंह उर्फ कन्हैया ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई थी। इसके बाद ही सुमित प्रताप सिंह की तहरीर पर उसकी मां और मां के प्रेमी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

शनिवार को अलग-अलग स्थान से आरोपी गिरफ्तार किए गए। पूछताछ में हत्या करना स्वीकार किया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की पत्नी के गांव निवासी व्यक्ति से प्रेम संबंध थे। पति इसका विरोध करता था और आए दिन लड़ाई भी होती रहती थी। इसके चलते हत्या की साजिश की और घटना को अंजाम दे दिया। बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000
हत्या का राज न खुले, इसलिए नहीं कराना चाहती थी पोस्टमार्टम
पूरन सिंह की मौत आत्महत्या बताकर पत्नी विलाप कर रही थी। बेटे सुमित की सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो बेटे ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा। बेटा तो इसके लिए तैयार हो गया लेकिन पूरन सिंह की पत्नी तैयार नहीं थी। उसने हाईवोल्टेज ड्रामा किया और रो बिलख कर वह पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर रही थी लेकिन बेटा चाहता था कि उसके पिता के शव का पोस्टमार्टम होना चाहिए। जिससे मौत का कारण सामने आ सके। इसको देखते हुए पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद ही हत्या की साजिश का राजफाश हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed