फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   husband arrest to false report of wife kidnapping

पत्नी के अपहरण की झूठी सूचना देने पर पति को पुलिस ने पकड़ा, माफी मांगने पर छोड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
husband arrest to false report of wife kidnapping
पत्नी के अपहरण की झूठी सूचना देने पर पति को पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन

संभल। पत्नी के अपहरण की झूठी सूचना देने पर हयात नगर थाने की पुलिस ने सोमवार को शाम पति को पकड़ लिया। पुलिस ने पूछताछ की तो पूरा मामला खुल गया। पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने अपनी पत्नी को पीट दिया था। पुलिस की जांच में जब मामला खुला तो पति ने पुलिस से माफी मांगी और इसके बाद नसीहत देकर पुलिस ने उसको छोड़ दिया।
मैनाठेर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दंपति के बीच रविवार को रात 11 बजे झगड़ा हो गया। पत्नी रूठ गई और पति को छोड़कर घर से निकल गई। इसके बाद पति चिंता में आ गया। उसने तत्काल मायके में पता किया जब मायके में भी कोई जानकारी नहीं मिली। तो पति ने हयात नगर थाना पुलिस को अपरहण की जानकारी दे दी। पुलिस ने तत्काल छानबीन की इसी बीच महिला ने अपने मायके वालों को खबर दे दी।
विज्ञापन

मायके वालों ने पुलिस को महिला से मिलवा दिया। महिला ने बताया कि पति उस पर शक करता है और आए दिन मारपीट करता है। इस मामले में जब रविवार को रात उसके साथ मारपीट की गई तो उसने ससुराल छोड़ दिया। लेकिन पति को कुछ नहीं बताया। पति ने अपने बचाव में अपहरण की झूठी कहानी गढ़ दी। पुलिस के सामने पति ने माफी मांगी और महिला को संग रखने तथा पीड़ित ने करने का वादा किया तो पुलिस ने पति को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed