फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   'How to sow potatoes and wheat without manure'

'बिना खाद कैसे हो आलू और गेहूं की बुवाई'

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
'How to sow potatoes and wheat without manure'
संभल। जनपद में खाद की किल्लत कम नहीं हो रही है। शहर ही नहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में भी खाद की भीषण समस्या बनी हुई है। किसानों का कहना है कि निजी व कुछ समितियों पर जो खाद मिल रहा है, वह भी भूमि के हिसाब से नहीं मिल रहा। जिससे बुवाई में परेशानी हो रही है। दुकानों व समितियों पर जुट रही भीड़ अधिकारियों के डीएपी उपलब्धता के दावों को फेल कर रही है।
विज्ञापन

इस समय आलू और गेहूं की बुवाई जोरों पर चल रही है। इसके लिए किसान को बीज के साथ खाद की आवश्यकता होती है। बीज तो किसान ला रहा है, लेकिन खाद नहीं मिल रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में खाद की दिक्कत अधिक है। ग्रामीण क्षेत्र में खाद न मिलने से शहर में मिलने की उम्मीद लेकर किसान अब मंडी और शहर में स्थित इफ्को के केंद्रों पर पहुंच रहे हैं, लेकिन यहां पहले से ही भीड़ ग्रामीण क्षेत्रों से कम नहीं है।
विज्ञापन

यहां दुकानों पर किसान सुबह सात बजे ही जुट रहे हैं। दुकानों के बाहर लाइन लगा कर खाद मिलने की आस लगाकर बैठे रहते हैं। दुकान खुलने के समय तक बहुत भीड़ हो जाती है। यह हाल सभी दुकानों का बना हुआ है। हयातनगर स्थित इफ्को केंद्र पर दोपहर 12 बजे तक बड़ी संख्या में किसान खाद लेने के लिए पहुंचे थे, लेकिन उन्हें खाद नहीं मिल रहा था। साढ़े बारह बजे के रुकनुद्दीन सराय स्थित साधन सहकारी समिति बंद थी। उधर, मंडी में लाइन में लगकर किसान खाद लेने के लिए इंतजार कर रहे थे। किसानों को कई-कई घंटों बाद नंबर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पचास बीघा आलू की बुवाई करनी है, जिसके लिए पचास कट्टे चाहिए। कई दिन से चक्कर लगा रहे हैं पर खाद नहीं मिल रहा है। दूसरी ओर जो खाद मिला भी है तो वह पर्याप्त नहीं मिला।
विशन सिंह, मल्लाह मुस्तफाबाद
पिछले 15 दिन से खाद के लिए यहां से वहां की दौड़ लगा रहे हैं। चक्कर लगाते-लगाते थक गए हैं लेकिन खाद नहीं मिल रहा है। जिससे आलू की बुवाई में देरी हो रही है।
रामखिलाड़ी, लहरशीश
आलू की बुवाई करनी है, जिसके लिए खेत तैयार हैं। बीज कटा पड़ा है पर खाद नहीं है। दो दिन से खाद लेने के लिए चक्कर लगा रहे हैं पर खाद नहीं मिल रहा है। खाद की ऐसी किल्लत कभी नहीं देखी।
दीनदयाल, साकिन शोभापुर
पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं मिल रहा है। गेहूं और आलू की बुवाई के लिए खाद की जरूरत है। लाइनों में लगे तो रहते हैं पर बारी आने पर खाद खत्म हो जाता है। खाद की समस्या भीषण है।

धर्मपाल, घोसीपुरा
100 टन खाद जल्द ही केंद्र पर पहुंच रही है। जिसके बाद वितरण शुरू किया जाएगा। दो दिन पहले ही चार्ज लिया है, इसलिए खाद मिलने में देरी हुई। किसानों को कोई समस्या नहीं होगी। भरपूर खाद दिया जाएगा।
एनके चौधरी, केंद्र प्रभारी, इफ्को किसान सेवा केंद्र, हयातनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed