फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Hotels and restaurants are ready to welcome the new year, youth are excited

Sambhal News: नए साल के स्वागत के लिए तैयार होटल व रेस्टोरेंट, युवाओं में जोश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Hotels and restaurants are ready to welcome the new year, youth are excited
चंदौसी। नये साल 2025 के स्वागत में जहां युवा अपने दोस्तों संग जश्न की तैयारी में जुटे हैं तो वहीं होटल व रेस्टोरेंट संचालकों ने भी तैयारी कर ली है। होटल और रेस्टारेंट संचालकों को भी 31 दिसंबर की रात और एक जनवरी का इंतजार है। होटल व रेस्टोरेंट में खास व्यंजन तैयार कराए जा रहे हैं। साथ ही रंग-बिरंगी लाइटों से सजाकर नया लुक दिया जा रहा है। इसके अलावा डिनर पार्टियों के इंतजाम भी किए गए हैं। वहीं नए साल पर कोई हुड़दंग न हो। इसके लिए मंगलवार रात से ही पुलिस अलर्ट पर रहेगी।
विज्ञापन


नगर में एक दर्जन से ज्यादा होटल व रेस्टोरेंट हैं। जहां न्यू ईयर का जश्न धूमधाम से मनाया जाएगा। नव वर्ष को लेकर युवाओं में भी खासा उत्साह है। बुधवार की रात को 12 बजते ही होटल व रेस्टोरेंट में नए साल का जश्न मनाया जाएगा। रात 12 बजते ही लोग एक दूसरे को हैप्पी न्यू ईयर बोलते नजर आएंगे। साथ ही आतिशबाजी का दौर भी शुरू होगा। जिसको लेकर होटल व रेस्टोरेंट मालिकों ने भी तैयारियां कर ली है। होटल व रेस्टोरेंट को रंग-बिरंगे गुब्बारे और झालरों से सजाने की तैयारियां की जा रही हैं। किसी-किसी रेस्टोरेंट में एक साथ पार्टी की व्यवस्था की गई है। नए जोड़ों के लिए भी खास व्यवस्था की गई है। संचालकों द्वारा नए साल के स्वागत के लिए तमाम तरह के व्यंजन भी तैयार जा रहे हैं, जो ग्राहकों को परोसे जाएंगे। साथ ही ग्राहकों के लिए नाच- गाने का भी इंतजाम किया जा रहा है।
विज्ञापन

............................
एक जनवरी और 31 दिसंबर के लिए तैयारियां की जा रही हैं। नए साल पर ग्राहकों को अच्छा माहौल देने के लिए रंग- बिरंगी लाइटों के अलावा गुब्बारों से भी सजावट की जा रही है। फोटो शूट के लिए गैलरी को भी नया लुक दिया जाएगा। नववर्ष मनाने के लिए संगीत की सुविधा भी दी जाएगी। उम्मीद है कि इस साल ग्राहक ज्यादा आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोर बजाज, रेस्टोरेंट संचालक
......................
नववर्ष के के स्वागत में तैयारियां शुरु कर दी गई हैं। रेस्टोरेंट को सजाया जा रहा है। साथ ही रेस्टोरेंट में आने वाले ग्राहकों के लिए कोल्ड डि्रंक निशुल्क दी जाएगी। चाहें बिल 50 रुपये का क्यों न बना हो।

गिरीश कुमार, रेस्टोरेंट मैनेजर

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed