फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Hopes for birth and death certificates buried in a pile of applications

Sambhal News: आवेदनों के ढेर में दबीं जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र की उम्मीदें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Hopes for birth and death certificates buried in a pile of applications
संभल। नगर पालिका में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लोग भटक रहे हैं। आलम यह है कि कई-कई महीनों से लोग चक्कर लगा रहे हैं लेकिन प्रमाणपत्र नहीं मिल पा रहा है। कर्मचारी बार-बार बुलाते जरूरत हैं लेकिन उम्मीद पूरी नहीं हो रही है। पालिका में प्रमाणपत्रों की करीब 500 पत्रावलियों का ढेर लगा है मगर प्रमाणपत्र जारी करने का काम बेहद धीमी गति से चल रहा है।
विज्ञापन

इन दिनों नगर पालिका कार्यालय में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। इन लोगों से कागजात लेकर पत्रावली तैयार की जा रही हैं लेकिन समस्या है कि लोगों की उम्मीद के मुताबिक प्रमाण नहीं बन पा रहे हैं। स्थिति यह है कि लोग कई-कई चक्कर लगाने के बाद भी मायूस होकर लौट रहे हैं। कर्मचारी लोगों को आने के लिए समय तो बताते हैं लेकिन जब लोग पहुंचते हैं तो कहा जाता है कि फोन पर सूचना आ जाएगी। इसे लेकर लोगों में रोष पनप रहा है। कई लोग ऐसे भी हैं तो कई-कई महीनों से चक्कर लगाकर परेशान है। लोगों ने इस समस्या का समाधान कराने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

वहीं ईओ नगर पालिका डॉ.मणिभूषण तिवारी का कहना है कि कर्मचारियों की संख्या बढ़ा दी गई है। कुछ दिक्कतें भी सामने आ रही हैं, जिनके लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000
बोेले लोग
.पोते का जन्म प्रमाण पत्र बनवाना है। नगर पालिका के 10 चक्कर लगा दिए लेकिन प्रमाणपत्र नहीं बना है। कर्मचारी कह देते हैं कि फोन पर सूचना दे दी जाएगी।
-बाला, चौधरी सराय
000000
.नगर पालिका में बेटी का जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आया हूं। करीब आठ दिन से चक्कर लगा रहा हूं। कर्मचारी सिर्फ कागज जमा कर देने की बात कहते हैं।
-मोहम्मद रज्जन, नाला
000000
.जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए जांच भी हो चुकी है। चार महीने से नगर पालिका के चक्कर लगवा रहे हैं। कर्मचारी प्रमाण पत्र का प्रिंट नहीं दे रहे हैं। जिस कारण दिक्कत हो रही हे। -इदरीश, दरीबा
0000000
.बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र की फाइल देखने के लिए आए थे। उसमें जन्मतिथि गलत हो गई है। एक महीने से चक्कर लगा रहे हैं। कर्मचारी आने के लिए बार-बार समय बता देते हैं। -वरुण गुप्ता, हल्लू सराय

00000000
.जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने की प्रक्रिया के लिए कर्मचारियों की संख्या बढ़ा दी गई है। दिक्कत यहां आ रही है कि 50 वर्ष तक के लोग जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आ रहे हैं। ऐसे में समस्या यह है कि उन्होंने पूर्व में प्रमाणपत्र न बनवा लिया हो। इसीलिए छानबीन कराई जा रही है। कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि यदि ऐसे लोग जन्म या मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने आ रहे हैं तो उनसे शपथ पत्र लिया जाए।
-डॉ.मणिभूषण तिवारी, ईओ नगर पालिका, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed