{"_id":"5aa589814f1c1b8e778b4e8f","slug":"hope-to-return-the-happiness-of-shami-bhai","type":"story","status":"publish","title_hn":"उम्मीद है लौट आएंगी शमी भाई की खुशियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उम्मीद है लौट आएंगी शमी भाई की खुशियां
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
Updated Mon, 12 Mar 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
संभल में फूफी के परिवार के साथ क्रिकेटर शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के फोटो। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमें उम्मीद है कि सब कुछ अच्छा होगा। हमारे घर की खुशियां पहले की तरह वापस लौट आएंगी। हम चाहते हैं कि भैया और भाभी एक हो जाएं। यह कहना है कि क्रिकेटर मोहम्मद शमी के फुफेरे भाई वामिक का। वामिक ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि मसले को सुलझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। अमरोहा से परिजन कोलकाता गए हुए हैं। जल्द ही सबकुछ ठीक हो जाएगा।
भारतीय टीम के गेंदबाज मोहम्मद शमी के संभल के दीपा सराय निवासी फूफा हाजी मुजाहिद, फूफी चंदा बी और फुफेरे भाई वामिक अमरोहा गए हुए हैं। रविवार को अमर उजाला से फोन पर हुई बातचीत में वामिक ने बताया कि अमरोहा से मोहम्मद शमी के चाचा तहजीब, रामपुर निवासी फूफा खुर्शीद और रिश्ते के दो मामा कोलकाता गए हुए हैं।
वहां भाभी हसीन जहां से बातचीत करने के प्रयास चल रहे हैं। हमें उम्मीद है कि जल्द यह मसला निपट जाएगा। वामिक ने बताया कि मोहम्मद शमी तीन महीने पहले संभल आए थे। तब काफी देर तक उनसे बातचीत हुई थी। ऐसा नहीं लगा कि किसी तरह का कोई विवाद है।
विज्ञापन
हसीन जहां के आरोपों की बढ़ती डिग्री और बदलते बयानों के बीच हसीन का दूसरा ‘जहां’ खेल प्रेमियों के सामने आ चुका है। हसीन के ‘बाउंसरों’ से शमी के अपने दूर भागने लगे थे। लेकिन अब हसीन का ‘दूसरा’ सामने आने के बाद शमी को अपनों का साथ मिलने लगा है। खेल प्रेमियों की हमदर्दी बढ़ गई है। खेल प्रेमियों का कहना है कि इतना होने के बाद भी शमी टूटे परिवार को जोड़ने में लगे हैं।
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने उन पर संजीदा इल्जाम लगाए हैं। हसीन ने पहले शमी पर अश्लील चैट और दूसरे लड़कियों से संबंध बनाने के आरोप लगाए। बाद में प्रताड़ना, मारपीट करने के आरोप लगाए। यहीं नहीं शमी पर जान से मारने, बड़े भाई पर रेप करने का इल्जाम लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करा दी।
हसीन के आरोपों की बढ़ती डिग्री और बदलते बयान के बीच उनकी जिंदगी की छिपी सच्चाई भी सामने आ गई। शमी से उम्र में बड़ी होना, दूसरी शादी करने जैसी हकीकतों के सामने आने के बाद शमी के प्रति खेल प्रेमियों की सहानुभूति बढ़ गई है। शमी के कोच रहे बदरूद्दीन का कहना है कि टीम इंडिया का स्टार बनने के बाद भी शमी में कोई बदलाव नहीं आया। शमी पहले जैसे ही रहा।
हसीन के इतना कुछ करने के बाद भी शमी के साथ रहने को तैयार है। शमी टूटे परिवार को बचाने की कोशिश कर रहा है। शमी के दोस्त रिजवान पाशा का कहना है कि कैरियर दांव पर लगने के बाद भी शमी परिवार बचाने में लगा है।