फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Homeopathic hospital patients are not getting better treatment

होम्योपैथिक चिकित्सालय के मरीजों को नहीं मिल पा रहा बेहतर उपचार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 01:18 AM IST
सार

होम्योपैथिक चिकित्सालय के मरीजों को नहीं मिल पा रहा बेहतर उपचार संभल।जिले में सात जगह ओपीडी चलती है, लेकिन कहीं पर होम्योपैथिक चिकित्सालय का खुद का भवन नहीं है।चिकित्सकों की कमी के चलते दो दिन में एक स्थान पर ओपीडी चलती है।

विज्ञापन
Homeopathic hospital patients are not getting better treatment

विस्तार

होम्योपैथिक चिकित्सालय के मरीजों को नहीं मिल पा रहा बेहतर उपचार
विज्ञापन

संभल। होम्योपैथिक चिकित्सा की ओर लोगों का रुझान बढ़ा है। दिनोंदिन मरीज बेहतर इलाज की उम्मीद में होम्योपैथिक चिकित्सालय पहुंच रहे हैं, लेकिन वहां जाकर उन्हें अव्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है। जिले में सात जगह ओपीडी चलती है, लेकिन कहीं पर होम्योपैथिक चिकित्सालय का खुद का भवन नहीं है। तीन चिकित्सक समेत कई पद रिक्त हैं।
जिले को बने 12 वर्ष पूरे होने वाले हैं, लेकिन अभी व्यवस्था कई विभागों की अस्थायी तौर पर चल रही है। ऐसा ही हाल होम्योपैथिक चिकित्सालयों का है। कहने को जिले में सात जगह ओपीडी चलती है, लेकिन चिकित्सक व अन्य स्टाफ की कमी के साथ ही बिल्डिंग की भी कमी है। होम्योपैथिक चिकित्सालय की एक भी बिल्डिंग नहीं है। अब दो बिल्डिंग के प्रस्ताव भेजे गए हैं। कोरोना काल के बाद से होम्योपैथिक उपचार के लिए मरीजों की संख्या बढ़ी है। फिलहाल होम्योपैथिक की ओपीडी चंदौसी सीएचसी, संभल सीएचसी, गुन्नौर सीएचसी, किसौली पंचायत भवन, मढ़न पीएचसी, मिर्जापुर पीएचसी और सिरसी की ओपीडी हजरतनगर पीएचसी में संचालित है। चिकित्सकों की कमी के चलते दो दिन में एक स्थान पर ओपीडी चलती है। सात पदों के सापेक्ष चार ही चिकित्सकों की तैनाती है। फार्मासिस्ट के तौर पर एक पद पर तैनाती है, बाकि छह पद रिक्त हैं। इसके अलावा भी वार्ड ब्यॉय समेत कई पद रिक्त हैं। जबकि एक ओपीडी में करीब 80-90 मरीज पहुंचते हैं।
विज्ञापन

किसौली और सिरसी के प्रस्ताव भेजे गए, हजरतनगर गढ़ी के लिए विचार होगा
गांव किसौली और सिरसी में होम्योपैथिक चिकित्सालय की बिल्डिंग के लिए प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं। गांव हजरतनगर गढ़ी में ग्राम पंचायत की ओर से भूमि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया है। इस पर विभाग विचार करेगा कि बिल्डिंग बनाई जाए या नहीं। क्योंकि सिरसी में चिकित्सालय संचालित होने पर गांव हजरतनगर गढ़ी के लोगों को भी राहत मिलेगी। क्योंकि सिरसी से गांव हजरतनगर गढ़ी की दूरी तीन से चार किलोमीटर है। जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी अंजू सिंगला ने बताया कि किसौली और सिरसी की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बिल्डिंग के प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं। प्रक्रिया तेजी से चल रही है। चिकित्सक, फार्मासिस्ट व अन्य पद भी रिक्त चल रहे हैं। मरीजों को असुविधा न हो, इसके लिए ओपीडी सभी जगह कराई जाती है। चिकित्सकों की कमी के चलते दो दिन में एक ओपीडी हो जाती है।
अंजू सिंगला, जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed