{"_id":"658b2e522d3e602a1e0dcf49","slug":"home-guard-dies-constable-injured-in-collision-between-bikes-sambhal-news-c-204-1-smbd1001-5814-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बाइकों की टक्कर में होमगार्ड की मौत, कांस्टेबल घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बाइकों की टक्कर में होमगार्ड की मौत, कांस्टेबल घायल
Wed, 27 Dec 2023 01:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 27 Dec 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। बहजोई रोड पर मंगलवार की शाम दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार होमगार्ड रमेश गिरि (50) की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार कांस्टेबल राजू सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से रेफर कर दिया है।
चंदौसी के पंचशील कॉलोनी निवासी होमगार्ड रमेश गिरि की कोतवाली में ड्यूटी चल रही थी। मंगलवार की शाम वह ड्यूटी के लिए जा रहे थे। जब वह संजीवनी वाटिका के समीप पहुंचे और बाइक मोड़ी तो बहजोई की ओर से आ रहे कांस्टेबल राजू सिंह की बाइक से उसकी बाइक टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर एकत्र लोगों ने दोनों सड़क से उठाकर किनारे किया और वहां से गुजर रही एसओजी की टीम ने दोनों को चंदौसी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनाें को बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन होमगार्ड को संभल के निजी अस्पताल में लेकर गए। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जबकि कांस्टेबल राजू सिंह का संभल में उपचार चल रहा है। घायल कांस्टेबल राजू सिंह संभल में डायल 112 पर तैनात है। वह मंगलवार की शाम बहजोई से आमद कराके लौट रहा था।