फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   highway jam by handicaped persion

दिव्यांगाें ने हाईवे जाम कर किया प्रदर्शन, हंगामा 

Wed, 11 May 2016 01:11 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, संभल
ब्यूराे/अमर उजाला, संभल Updated Wed, 11 May 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
highway jam by handicaped persion
चंदौसी में शिविर में अव्यवस्था के खिलाफ जाम लगाने वाले दिव्यांगों को समझाते सीओ। अमर उजाला
विकासखंड बनियाखेड़ा में मंगलवार को दिव्यांगों के पंजीकरण के लिए शिविर लगाया गया था। इसमें अव्यवस्थाएं हावीं रहीं। पीने के पानी तक का इंतजाम नहीं रहा। इस दौरान अधिकतर दिव्यांग पंजीकरण कराने से वंचित रह गए। अव्यवस्थाओं से आक्रोशित दिव्यांग हाईवे पर पहुंच गए और जाम लगा दिया। सूचना पर मौके पर सीओ ने पहुंचकर दिव्यांगों को समझा बुझाकर किसी तरह शांत किया। दिव्यांगों के लिए सहायक उपकरण निर्माता कंपनी एलिम्को के प्रतिनिधि मंगलवार को विकासखंड बनियाखेड़ा में पंजीकरण के लिए पहुंचे। विकासखंड सभागार में दिव्यांगों के पंजीकरण किए गए।
विज्ञापन


लंबी कतारों में लगे दिव्यांग गर्मी और प्यास से आक्रोशित दिव्यांगों ने हाईवे पर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। तत्काल सूचना पर सीओ अभिषेक यादव और परियोजना निदेशक/खंड विकास अधिकारी हरेंद्र सिंह ने दिव्यांगों को समझा बुझाकर शांत किया। दिव्यांग सभागार में गर्मी और पंजीकरण की बेहद धीमी रफ्तार से आक्रोशित थे। नरौली निवासी धर्मपाल दिवाकर ने कहा कि दिव्यांगों के लिए आयोजित शिविर में व्यवस्था के नाम पर कुछ भी नहीं था। जिम्मेदारों ने पेयजल, बैठने की व्यवस्था और गर्मी से राहत के लिए कोई इंतजाम नहीं किया। दिव्यांगों की सुविधा के लिए प्रशासन गंभीर नहीं है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed