फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   High tension line broke due to slight wind, power failure in 25 villages

मामूली हवा चलते ही हाईटेंशन लाइन का तार टूटा, 25 गांवों की बिजली गुल, 17 घंटे बाद आने की संभावना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
High tension line broke due to slight wind, power failure in 25 villages
संभल। पवांसा बिजली घर के 25 गांवों में गुरुवार की सारी रात अंधेरा रहा। फाल्ट होने के साथ ही सभी गांवों की बिजली गुल हो गई। यह फाल्ट मामूली हवा चलते ही हो गया। सारी रात ग्रामीण गर्मी से बेेहाल रहे और बिभाग की व्यवस्था को कोसते रहे। बिजली शाम साढ़े छह बजे से गुल हो गई थी। जिन ग्रामीणों के घरों में इन्वर्टर थे वह भी कुछ ही घंटों में बोल गए। पवांसा बिजली घर से जाने वाली लाइन में शाम साढ़े छह बजे करीब संभल की ओर जा रही लाइन में फाल्ट हो गया।
विज्ञापन

25 गांवों की बिजली चली गई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग को फोन लगाए लेकिन फोन नहीं उठे जिन कर्मचारियों के फोन उठे उन्होंने फाल्ट होने का हवाला दे दिया। बिजली कब तक आएगी इसकी जानकारी ग्रामीणों को नहीं दी गई। विभाग के अनुसार शुक्रवार की सुबह में लाइन सही करने का कार्य किया जाएगा। वहीं गांव धुरैटा निवासी गुलाम मुस्तफा ने बताया जर्जर लाइन के चलते आए दिन फाल्ट हो जाते हैं। विभाग सुध लेने को तैयार नहीं है और ग्रामीणों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed