फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   High alert in Sambhal city regarding Alvida Jumme ki Namaz

Sambhal News: अलविदा जुमे की नमाज को लेकर संभल शहर में हाईअलर्ट

Fri, 28 Mar 2025 12:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 28 Mar 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
High alert in Sambhal city regarding Alvida Jumme ki Namaz
संभल। अलविदा जुमे की नमाज को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। संभल शहर में सबसे ज्यादा चौकसी की जाएगी। सड़क और छतों पर नमाज नहीं पढ़ने की हिदायत पुलिस-प्रशासन के अधिकारी पीस कमेटी की बैठक में दे चुके हैं। अब एहतियाती तौर पर चौकसी बरती जा रही है। पीएसी और आरआरएफ के साथ थानों की फोर्स को तैनात किया जाना है।
विज्ञापन

एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि जुमे की नमाज को लेकर एहतियाती तौर पर सतर्कता बरती जा रही है। पीएसी और आरआरएफ की दस कंपनी सुरक्षा में लगाई गई हैं। थानों और पुलिस लाइन से भी फोर्स को मुस्तैद किया गया है। सभी से पीस कमेटी की बैठक में अपील की जा चुकी है कि वह शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाएं। सोशल मीडिया पर निगरानी की जा रही है। यदि कोई माहौल खराब करने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पूरे इलाके में ड्रोन से भी निगरानी कराई जानी है। अधिकारी भी इलाके में भ्रमणशील रहेंगे।
विज्ञापन

ईद की नमाज पर भी रहेगी कड़ी चौकसी, सड़क और छत पर नहीं पड़ सकेंगे नमाज

बुधवार को संभल कोतवाली में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में एएसपी श्रीश्चंद्र ने कहा था कि अलविदा जुमा और ईद की नमाज शांतिपूर्ण से अदा की जाए, लेकिन छत व सड़कों पर कोई नमाज अदा करने के लिए जमा नहीं होगा। यदि कोई नियमों का उल्लंघन करता मिलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यही नियम ईद की नमाज के दौरान भी लागू रहेगा। इसके लिए पुलिस की लगातार निगरानी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संभल के 1800 लोग एहतियाती तौर पर किए जा चुके हैं पाबंद, सांसद भी शामिल

होली से लेकर ईद तक पुलिस-प्रशासन ने लगातार कार्रवाई की है। शहर में 1800 लोग पाबंद किए जा चुके हैं। इसमें सांसद जियाउर्रहमान बर्क व उनके पिता ममलुकुर्रहमान बर्क भी शामिल हैं। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि लगातार पाबंद करने की कार्रवाई की गई है। यह एहतियाती तौर पर कार्रवाई है। होली से पहले भी कार्रवाई की गई थी। अब ईद को लेकर भी कार्रवाई हुई है। कोई भी माहौल खराब करने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

11 जोन व 28 सेक्टर में संभल बांटा, मजिस्ट्रेट भी निगरानी में रहेंगे तैनात

अतिसंवेदनशील श्रेणी में शामिल संभल शहर को डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने 11 जोन और 28 सेक्टर में बांटा है। निगरानी के लिए मजिस्ट्रेट की भी तैनाती रहेगी। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी हर गतिविधि पर निगरानी रखेंगे और आला अधिकारियों को जानकारी देंगे। डीएम ने बताया कि शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार आयोजित किए जाएं। इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पूरी तरह निगरानी बनाए हुए हैं। इसके चलते ही जोन और सेक्टर में संभल को बांटा गया है और ड्यूटी भी लगाई गई है। मालूम हो 24 नवंबर को हुए बवाल के बाद से लगातार शहर में निगरानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article