फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Hepatitis-C is spreading in the district, people of Ramnagar village are the most ill, patients started meeting in other areas as well.

हेपेटाइटिस-सी जिले में फैल रहा, रामननगर गांव के लोग सबसे ज्यादा बीमार, अन्य इलाके में भी मिलने लगे मरीज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 02:15 AM IST
सार

हेपेटाइटिस-सी जिले में फैल रहा, रामननगर गांव के लोग सबसे ज्यादा बीमार, अन्य इलाके में भी मिलने लगे मरीजसंभल।काफी संख्या में दिल्ली के अस्पतालों से उपचार चल रहा है।सीएचसी प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान 34 गर्भवती महिलाओं का हेपेटाइटिस-सी से पीड़ित मिलना चिंताजनक है।

विज्ञापन
Hepatitis-C is spreading in the district, people of Ramnagar village are the most ill, patients started meeting in other areas as well.

विस्तार

हेपेटाइटिस-सी जिले में फैल रहा, रामननगर गांव के लोग सबसे ज्यादा बीमार, अन्य इलाके में भी मिलने लगे मरीज
विज्ञापन

संभल। जिले में इस समय हेपेटाइटिस-सी के मरीज लगातार मिल रहे हैं। असमोली ब्लॉक के गांव रामनगर सरकारी आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा मरीज हैं। कई लोग हेपेटाइटिस-सी की चपेट में आने से जान तक गवां चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से उपचार किए जाने का दावा है लेकिन इस गांव के ज्यादातर लोग निजी अस्पतालों में भी उपचार करा रहे हैं। काफी संख्या में दिल्ली के अस्पतालों से उपचार चल रहा है। गांव रामनगर में हेपेटाइटिस-सी कैसे फैल रहा है इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग के सामने नहीं आ सकी है। दरअसल गांव रामनगर में करीब पांच हजार की आबादी है। स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक 137 मरीज हेपेटाइटिस-सी के ऐसे हैं जिनका उपचार सरकारी स्तर से चल रहा है। जबकि इस गांव में काफी बड़ी संख्या में मरीज ऐसे भी हैं जो दिल्ली, मेरठ, मुरादाबाद जैसे शहरों के निजी अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं। इस गांव में 79 मरीजों का उपचार भी पूरा हो चुका है। हालांकि उनका अभी वायरल लोड का परीक्षण किया जाना है। जिससे संक्रमण की स्थिति की जानकारी सामने आ सके। वहीं दूसरी ओर नए मामले गुन्नौर और संभल में भी सामने आने लगे हैं।
पवांसा में एक महीने में मिली 34 गर्भवती महिलाएं संक्रमित
संभल। पवांसा सीएचसी पर एक महीने के अंदर 34 गर्भवती महिलाएं हेपेटाइटिस-सी की चपेट में पाई गई हैं। इनके प्रसव को लेकर भी स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान 34 गर्भवती महिलाओं का हेपेटाइटिस-सी से पीड़ित मिलना चिंताजनक है। जांच का दायरा बढ़ाया गया है। लक्षण वाले अन्य लोगों की भी किट से जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

हेपेटाइटिस-सी के लक्षण क्या हैं
शरीर में टूटन रहना
हल्के बुखार का होना
भूख न लगना
थकान होना
वजन कम होना
हेपेटाइटिस-सी के मुख्य कारण
संक्रमित ब्लड
असुरक्षित शारीरिक संबंध
इस्तेमाल हुई सूई का प्रयोग
नाई की दुकान पर संक्रमित ब्लैड या उस्तरा
रामनगर में सबसे ज्यादा मरीज हैं। सभी का उपचार चल रहा है। पवांसा और गुन्नौर में भी हेपेटाइटिस-सी के मामले सामने आए हैं। जिले के सभी सरकारी अस्पताल में इसकी जांच होती है। तीन से छह महीने का हेपेटाइटिस-सी का उपचार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. मनोज चौधरी, जिला सर्विलांस अधिकारी, संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed