{"_id":"5b96c611867a557ed10185d1","slug":"helth-camp-in-villeges-750-people-fell-ill","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई गांवों में लगे स्वास्थ्य शिविर, 750 बीमार मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई गांवों में लगे स्वास्थ्य शिविर, 750 बीमार मिले
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सोमवार में पांच गांवों में शिविर लगाए। शिविर में 750 लोग बीमार मिले। इसमें अधिकतर बुखार पीड़ित थे। सबसे अधिक 223 बीमार बराही में मिले। इस गांव में पहले बुखार से कई मौतें हो चुकी हैं। संभल तहसील के गांवों में बुखार से 20 मौतें एक महीने के भीतर हो चुकी हैं। इसी बुखार पर काबू पानी के लिए अब स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव गांव पहुंच रहीं हैं।
विज्ञापन
चिकित्साधिकारी डा. नीरज के नेतृत्व में टीम ने संभल के बेनीपुर चक में शिविर लगाया। शिविर में 106 मरीज देखे गए। सात मरीजों की स्लाइड बनाई गई है ताकि मलेरिया की जांच हो सके। इस गांव में शुक्रवार को बुखार से बिरमा देवी (65) की मौत हो चुकी है। इसके बाद से स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। बराही में डॉ. सचिन गौतम और डॉ. पल्लवी सिंह ने 223 मरीज देखे। इसमें 12 मरीजों को मलेरिया का अंदेशा था। इनके रक्त को परीक्षण के लिए लिया गया है। सुजातपुर में 144 मरीज देखे गए। इसमें से पांच मरीजों के रक्त परीक्षण के लिए स्लाइड बनाई गई है। मांडली समसपुर में 153 मरीज देखे गए। इसमें पांच मरीजों की स्लाइड बनाई गई। मिठौली में 123 मरीज देखे गए। पांच मरीजों को मलेरिया होने का अंदेशा था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधीक्षक डा. जुहेब करीम ने बताया कि गांवों में गंदगी ज्यादा है। जल भराव के हालात हैं। इसलिए बीमारी फैल रही है। वहीं बेनीपुर चक में भी गंदगी की वजह से बीमारी फैल रही है। गांवों में विशेष सफाई अभियान की जरूरत है।
विज्ञापन