फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Helping people in the month of Ramadan pleases Allah

रमजान के महीने में लोगों की मदद करने से अल्लाह खुश होता है

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Helping people in the month of Ramadan pleases Allah
संभल। रमजान के दूसरे जुमे की नमाज मस्जिदों में अदा करने के लिए काफी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग पहुंचे। नमाज अदा करने के बाद नमाजियों ने मुल्क और कौम के लिए दुआ मांगी। कोरोना काल के दौरान दो वर्ष तक काफी पाबंदी रही।
विज्ञापन

इस बार मस्जिदों में खासी संख्या में नमाज अदा कर रहे हैं। जुमे की नमाज के दौरान भी काफी संख्या में मुसलमान पहुंचे। मौलाना ने रमजान के महीने की फजीलत बताई और दूसरे अशरे के बारे में विस्तार से बताया। मौलाना ने बताया कि रमजान के महीने में फितरा और जकात ईद से पहले करना चाहिए। जिससे जो लोग इस फितरा और जकात के हकदार हैं वह अपनी जरूरतों को पूरा कर सकें और ईद की तैयारी भी कर सकें। बताया कि इस महीने में लोगों की ज्यादा से ज्यादा मदद करनी चाहिए। इससे अल्लाह खुश होता है। नमाज के दौरान पुलिस भी मुस्तैद रही।
विज्ञापन

संभल। ग्रामीण क्षेत्रों में भी रमजान के दूसरे जुमे पर क्षेत्र की मस्जिदें भरी नजर आईं। नमाजियों ने सफें बिछाकर अपनी नमाज अदा की। रमजान के दूसरे जुमे में मस्जिदों में नमाजियों की काफी भीड़ रही। नमाज के बाद इमाम ने दुआ कराई। दुआ में देश की अमन-चैन व तरक्की के लिए दुआ की गई। साथ ही रमजान के पाक महीने पर तकरीर भी की गई। कस्बा सिरसी की शिया जामा मस्जिद, सुन्नी जामा मस्जिद, मोती मस्जिद, मस्जिद बुद्ध बाजार, मस्जिद कुरैशियान, मस्जिद मोहल्ला किदवई, मस्जिद नासर शहीद आदि में जुमे की नमाज अदा की गई। गांव असमोली, ओबरी, बुकनाला व इकरोटिया, सिड़पुड़ा आदि ग्रामीण क्षेत्रों की मस्जिदों में रमजान के दूसरे जुमे की नमाज अदा हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed