फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Healthcare services themselves ailing... there should be 123 doctors, but there are only 28.

Sambhal News: स्वास्थ्य सेवाएं खुद बीमार... 123 होने चाहिए लेकिन हैं सिर्फ 28 डॉक्टर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Healthcare services themselves ailing... there should be 123 doctors, but there are only 28.
संभल। जिले की स्वास्थ्य सेवाएं खुद बीमार हैं, ऐसे में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। उपचार के लिए चिकित्सकों की तैनाती नहीं है। जिले में 123 डॉक्टर होने चाहिए लेकिन हैं सिर्फ 28। ऐसे में मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी के कारण आम लोगों की जेब पर आर्थिक बोझ है। मंडलीय अस्पताल के लिए 35 किलोमीटर दूर मुरादाबाद जाना पड़ता है या निजी चिकित्सकों से उपचार कराना मजबूरी बन गया है। जिले में 10 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और जिला अस्पताल का संचालन होता है। जिले में लेवल 1 से 3 तक 123 चिकित्साधिकारियों के पद स्वीकृत हैं लेकिन तैनाती मात्र 23 पदों पर है।
विज्ञापन

लेवल 4 यानि अपर मुख्य चिकित्साधिकारियों के 9 पद स्वीकृत हैं लेकिन मात्र एक ही पद पर तैनाती है। चिकित्साधिकारियों की कमी के कारण मरीजों को उचित उपचार नहीं मिल पा रहा है। गंभीर अवस्था में आने वाले मरीजों को मंडलीय अस्पताल भेजा जाता है। सीएचसी की हालत यह है कि मामूली रूप से घायल हुए लोगों को भी जिला अस्पताल भेज दिया जाता है। चिकित्सकों की कमी से स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम कर चुके हैं शासन से डॉक्टरों की मांग
डीएम अंकित खंडेलवाल ने 27 जुलाई को शासन स्तर पर प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के लिए पत्र भेजा था। जिसमें रिक्त पदों पर तैनाती का आग्रह किया गया था। साथ ही बताया था कि चिकित्सकों की तैनाती नहीं होने से स्वास्थ्य सेवाएं किस तरह प्रभावित हो रही हैं। विशेषज्ञों की कमी से भी अवगत कराया गया था। हालांकि अभी तक शासन स्तर से कोई तैनाती नहीं की गई है।
जिला अस्पताल में सीएमएस का पद भी रिक्त
जिले की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जिला अस्पताल रीढ़ माना जाता है। संभल के जिला अस्पताल में 23 स्वीकृत पदों के सापेक्ष 10 पदों पर तैनाती हैं। इसमें भी विशेषज्ञों की कमी है। हैरान कर देने वाली स्थिति यह है कि सीएमएस का पद भी रिक्त है। कार्यवाहक प्रभारी पैथोलॉजिस्ट के पद पर तैनात चिकित्सक डॉ. राजेंद्र सैनी के पास प्रभार है। शासन स्तर से इस पद पर भी तैनाती नहीं हुई है। यह पद भी सीएमएस अनूप अग्रवाल के सेवानिवृत्त होने के बाद से रिक्त चल रहा है।

00000000000
इन विशेषज्ञों की तैनाती की मांग
चेस्ट फिजिशियन
रेडियोलॉजिस्ट
कॉर्डियोलॉजिस्ट
पैथोलॉजिस्ट
ईएनटी सर्जन
स्त्री रोग विशेषज्ञ
एनेस्थेटिस्ट
--------------------
रिक्त पदों के लिए शासन को पत्राचार किया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही चिकित्सकों की तैनाती हो जाएगी। जिससे जिले की स्वास्थ्य सेवाएं ज्यादा मजबूत बनेंगी। फिलहाल जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की वैकल्पिक व्यवस्था करा दी गई है।
-अंकित खंडेलवाल, डीएम, संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed