फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Health workers will mark the teenagers who have dropped out of school and vaccinate

स्कूल छोड़ चुके किशोरों को चिह्नित कर टीका लगाएंगे हेल्थ वर्कर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Health workers will mark the teenagers who have dropped out of school and vaccinate
चंदौसी। स्कूल जाना छोड़ चुके 15 से 18 साल के किशोर व किशोरों के लिए अभियान चलाकर चिह्नित किया जाएगा। इसके बाद उनका टीकाकरण किया जाएगा। अभियान के लिए आशा व आंगनबाड़ी वर्करों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

तीन जनवरी 2022 से 15 से 18 साल के किशोरों को टीका लगाना शुरू किया गया है। जिले में करीब 1.55 लाख किशोरों के टीकाकरण का लक्ष्य है। स्कूलों में कैंप लगाकर किशोरों का टीकाकरण किया जा रहा है। शुक्रवार तक जिले में 42 हजार 296 किशोरों को कोरोना से बचाव का टीका लग चुका है। कोरोना संक्रमण की वजह से स्कूल बंद हैं, फिर भी टीकाकरण के लिए विद्यालयों में कैंप लगाए जा रहे हैं। काफी संख्या में ऐसे किशोर किशोरी हैं, जो किसी वजह से पढ़ाई छोड़ चुके हैं और अब स्कूल नहीं जा रहे हैं। स्कूल नहीं जाने वाले किशोर-किशोरियां को अभियान चलाकर चिह्नित किया जाएगा। इसके लिए आंगनबाड़ी-आशा वर्करों को जिम्मेगदारी सौंपी गई है। इसके बाद इन किशोरों का टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

जो किशोर व किशोरी स्कूल छोड़ चुके हैं। अभियान चलाकर उन्हें चिह्नित किया जाएगा। इसके बाद उनका भी टीकाकरण किया जाएगा। उन्हें चिह्नित करने की जिम्मेदारी आशा व आंगनबाड़ी वर्करों को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. मनोज चौधरी, जिला सर्विलांस अधिकारी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed