फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Health department team sealed private clinic

बालक की मौत को लेकर देर रात क्वेक्स टीम ने सील किया निजी क्लीनिक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Health department team sealed private clinic
बहजोई। गलत उपचार का आरोप लगाते हुए परिजनों की ओर से देर रात मासूम के शव को सड़क पर रखकर हंगामा किया गया था। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पूरे मामले में स्वास्थ्य विभाग की क्वेक्स टीम ने देर रात मौके पर पहुंचकर निजी क्लीनिक को सील कर दिया था।
विज्ञापन

क्वेक्स टीम के नोडल अधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद रविवार की देर रात टीम ने मौके पर पहुंचकर क्लीनिक सील कर दिया था। मौके पर चिकित्सक व कोई भी स्टाफ नहीं मिला था। पूरे मामले में अब आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र त्यागी का कहना था कि मौके पर पुलिस की तैनाती रही। रात में आपसी समझौते को लेकर परिजनों की ओर से मासूम के शव को सड़क से हटा लिया गया था। पूरे मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली।
विज्ञापन

बता दें कि रविवार की रात दस बजे करीब मोहल्ला पजाया निवासी करीब तीन वर्षीय मासूम प्रतीक की गलत उपचार से मौत होने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने एक निजी क्लीनिक के बाहर जमकर हंगामा किया गया था। मोहल्ला नारायन टोला स्थित निजी क्लीनिक के बाहर देर रात तक मासूम का शव सड़क पर रखकर परिजनों की ओर से विलाप किया था। इस बीच कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस की भी तैनाती रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed