{"_id":"6647e12606c68235e60f8487","slug":"head-constables-wife-appealed-to-asp-for-justice-sambhal-news-c-204-1-smbd1001-110227-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: हेड कांस्टेबल की पत्नी ने एएसपी से लगाई न्याय गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: हेड कांस्टेबल की पत्नी ने एएसपी से लगाई न्याय गुहार
Sat, 18 May 2024 04:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 18 May 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। नगर निवासी एक महिला ने बिजनौर जनपद में तैनात हेड कांस्टेबल पति और उसकी प्रेमिका से जान का खतरा बताया है। पीड़िता ने पुलिस उपाधीक्षक को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
चंदौसी के एक मोहल्ला निवासी महिला ने शुक्रवार को तहरीर देकर बताया कि उसका पति हेड कांस्टेबल के पद पर बिजनौर में तैनात है। आरोप लगाया कि उसके पति के बदायूं जनपद के एक गांव की महिला से अवैध संबंध है। वह उसे अपनी पत्नी बताता है, जबकि उसके पति ने अभी तक तलाक नहीं लिया है। आरोपी बच्चों के पालन पोषण व घर के खर्चे के लिए भी कोई पैसा नहीं देता है। आरोप है कि उसने पति को दो माह पहले उसी महिला के साथ चंदौसी के शक्तिनगर वाले आवास पर आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था। जिसकी शिकायत उसने चंदौसी कोतवाली समेत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से की। लेकिन इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़िता का कहना है उसका परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। मानसिक रूप से सभी परेशान रहते हैं। आरोप है कि उसका पति और उसकी प्रेमिका उसे जानसे मारने की धमकी दे रही है।