{"_id":"658f2cc2229d28f84901a852","slug":"hawker-youth-dies-after-being-hit-by-high-tension-line-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-6383-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर फेरी वाले युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर फेरी वाले युवक की मौत
Sat, 30 Dec 2023 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 30 Dec 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। रम्पुरा-भरतपुर मार्ग पर शुक्रवार को हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर फेरी करने वाले रम्पुरा निवासी इकबाल (32) की मौत हो गई। उसका शव गेहूं के खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच-पड़ताल की।
क्षेत्र के गांव रम्पुरा निवासी इकबाल फेरी लगाकर तेल बेचकर परिवार का पालन पोषण करता था। शुक्रवार की दोपहर उसका शव रम्पुरा-भरतपुर मार्ग पर गेहूं के खेत में पड़ा मिला। उसका शव हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलसा हुआ था। सूचना मिलने पर प्रभारी इंस्पेक्टर सतेंद पवार मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त कराई, लेकिन शिनाख्त न होने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में परिजनों ने पहुंचकर शव की पहचान इकबाल के रूप में की। मृतक के भाई अशफाक ने बताया कि सुबह आठ बजे तक इकबाल घर पर था। इकबाल सरसों का तेल बेचने के लिए फेरी लगाता है। पता नहीं कब व कैसे यह हाईटेंशन लाइन से झुलस गया और उसकी मौत हो गई। वहीं आसपास मौजूद लोगों का कहना था कि युवक हाईटेंशन लाइन के खंभे पर चढ़ गया था। इससे वह झुलस गया और उसकी मौत हो गई।