{"_id":"5a46895d4f1c1b10788b587d","slug":"hate-remarks-on-the-madrasa-manager","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसा प्रबंधक पर अभद्र टिप्पणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदरसा प्रबंधक पर अभद्र टिप्पणी
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
crime scene
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरक्षा की आवाज उठाने वाले मदरसा प्रबंधक के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी किए जाने का मामला उस वक्त तूल पकड़ गया जब मदरसा प्रबंधक ने कार्रवाई के लिए तहरीर दी। अपर पुलिस अधीक्षक से मिलकर मदरसा प्रबंधक ने उन्हें ज्ञापन के साथ तहरीर दी है। उनसे रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है जिस पर अपर पुलिस अधीक्षक ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिया। साथ ही कोतवाली पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं।
संभल जिले के मऊ भूड़ स्थित मदरसा मोहम्मद अली जौहर के फिरोज खां ने गोरक्षा के संबंध में शुक्रवार को सुबह एक पोस्ट अपने फेसबुक एकाउंट पर डाली थी जिस पर सुबह से दोपहर तक कई ऐसे कमेंट आए जो उन्हें आहत कर गए। फिरोज खां ने अपने फेसबुक एकाउंट से संबंधित पोस्ट और उस पर लिखे गए कमेंट के प्रिंट निकाल कर अपर पुलिस अधीक्षक को दिखाए।
उन्होंने कहा कि पशु तस्कर और गाय के हत्यारे उनकी गोरक्षा मुहिम से गुस्सा हैं। इसलिए उनकी जिंदगी को खतरा है। कुछ लोग उन्हें धमका रहे हैं। फेसबुक पर उन्होंने यही कहा था कि अगर इसी तरह से गाय की हत्या होती रही और दुधारू पशुओं का कटान जारी रहा तो वह दिन दूर नहीं है जब हमारी आने वाली पीढ़ी दूध के लिए तरस जाएगी। इसलिए गाय की हत्या और दुधारू पशुओं का कटान बंद होना चाहिए। फिरोज खां ने बताया कि इसी मसले पर एक नेता के इशारे पर एक व्यक्ति ने उन्हें दबाव में लेने का प्रयास किया है। उनका मनोबल तोड़ने के लिए फेसबुक पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल उनके लिए किया है। इस मामले में जांच के बाद दोषी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाए।
विज्ञापन
मेरे पास शिकायत आई है। मैंने जांच के लिए शिकायती पत्र को कोतवाली पुलिस के पास भेज दिया है। जांच के बाद अगली कार्रवाई होगी।
पंकज कुमार पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक।