फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Harsh firing in wedding ceremony, brother of groom's relation got shot, condition critical

Sambhal News: शादी समारोह में हर्ष फायरिंग, दूल्हे के रिश्ते के भाई को लगी गोली, हालत गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Harsh firing in wedding ceremony, brother of groom's relation got shot, condition critical
संभल। ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र गांव ढकिया गालबपुर में बरात आने पर हुई हर्ष फायरिंग के दौरान दूल्हे के रिश्ते के 15 वर्षीय भाई को गोली लगी है। इसमें किशोर की हालत गंभीर है। मुरादाबाद के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। ढकिया गालबपुर निवासी एक व्यक्ति की बेटी की बरात सोमवार की शाम पांच करीब मैनाठेर के गांव मुंडी मिलक हिसामपुर से आई थी।
विज्ञापन

बरात जैसे ही ढकिया गालबपुर पहुंची तो जोरदार स्वागत किया गया। इसी दौरान किसी ने फायरिंग कर दी। इसमें दूल्हा का फुफेरा भाई बिलारी के गांव अब्बल खाबरी निवासी अनस पुत्र फाजिल के हाथ में गोली लग गई। बरातियों में भगदड़ मच गई। किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की और दुल्हन के पिता को हिरासत में लिया गया है। गोली किसने चलाई यह जानकारी पुलिस को नहीं हो सकी है। पुलिस ने किशोर को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

बरात की रस्म देर रात तक पूरी की गईं। इसके बाद बरात रवाना हो गई। थाना प्रभारी ललित शर्मा ने बताया कि दुल्हन के पिता ने बताया कि उसके पक्ष के किसी व्यक्ति ने फायरिंग की है। लेकिन वह उसकी जानकारी नहीं दे पा रहा है। इसलिए पूछताछ की जा रही है। जिससे आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed