फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Hariyali Teej is a holy festival for married women

Sambhal News: सुहागिन महिलाओं के लिए पावन पर्व है हरियाली तीज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Hariyali Teej is a holy festival for married women
संभल। हयातनगर में महिला शक्ति संगठन ने हरियाली तीज उत्सव हर्षोल्लास से मनाया। महिलाओं ने पारंपरिक हरे वस्त्र और हरी चूड़ियां धारण कर हाथों पर मेहंदी रचाई। वातावरण को हरियाली से सराबोर कर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत संगठन की अध्यक्ष दीपा वार्ष्णेय ने की। मुख्य अतिथि कविता गुप्ता और नीलम वार्ष्णेय का फूल मालाओं से स्वागत हुआ। इसके बाद भगवान शिव और पार्वती की पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। बृजबाला देवी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की जबकि रिचा वार्ष्णेय और पुष्पा देवी ने सावन की मल्हार गाकर वातावरण को भक्तिमय बनाया। महिलाओं ने पारंपरिक खेलों में हिस्सा लेकर आकर्षक उपहार जीते।
विज्ञापन

कार्यक्रम में तीज क्वीन चुनी गईं अंजना गुप्ता को पूर्व की तीज क्वीन कल्पना गुप्ता तथा अध्यक्ष दीपा वार्ष्णेय ने ताज पहनाकर सम्मानित किया। कहा गया कि हरियाली तीज सुहागिन महिलाओं के लिए अत्यंत पावन पर्व है। जिसमें महिलाएं सोलह शृंगार कर देवी पार्वती से अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं। महिलाओं ने तीज के पारंपरिक गीतों पर नृत्य कर धूम मचाई। इस दौरान कविता, खुशबू, साधना, अंजना, नेहा, कुसुम, निशि, मधुरी, शशि, दीप्ति, ममता आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed