फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Hanuman's birth anniversary procession taken out in a traditional way

परंपरागत तरीके से निकाली गई हनुमान जन्मोत्सव की शोभायात्रा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Hanuman's birth anniversary procession taken out in a traditional way
हयातनगर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल सुंदर झांकियों को देखने के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई अपने निर्धारित स्थान पर पहुंचकर समाप्त हुई। सोमवार को भाजपा के पश्चिम यूपी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल ने फीता काटकर व अमित वार्ष्णेय ने दीप प्रज्वलित कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा में सर्वप्रथम श्री गणेश की झांकी, मां काली का अखाड़ा, बैंड-बाजा, राम दरबार, शंकर पार्वती का नृत्य, खाटू श्याम का भव्य दरबार, योगी आदित्यनाथ का बाबा का बुलडोजर, बालाजी का भव्य दरबार, हनुमान जी का नृत्य, राधा कृष्ण का नृत्य व मां काली का तांडव आदि आकर्षण का केंद्र रहे।लोगों ने जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा हयातनगर पुलिस चौकी से प्रारंभ होकर, मुख्य बाजार, सर्राफा बाजार, पुरानी चुंगी, से चामुंडा मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान आचार्य परशुराम किशन पाठक, अंकूर बजाज, विनीत गुप्ता, शिवम वार्ष्णेय, जयप्रकाश गुप्ता, नमन शर्मा, करन वार्ष्णेय, गणेश शर्मा, नमन सक्सेना, उदय वार्ष्णेय, नीरज बजाज, राजीव गुप्ता, राकेश वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed