{"_id":"5a415ceb4f1c1b5c0c8b526e","slug":"handicraft-products-outside-the-foreigners","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशियों को भा रहे संभल के हस्तशिल्प उत्पाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशियों को भा रहे संभल के हस्तशिल्प उत्पाद
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
Updated Tue, 26 Dec 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
संभल में हड्डी सींग से बना सजावट का आइटम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हड्डी-सींग से बने सजावटी सामान और फोटोफ्रेम के लिए मशहूर संभल-सरायतरीन में किचन और ड्राइंग रूम को सजाने के सामान भी बनने लगे हैं। इनमें सर्विंग ट्रे, टिशू बॉक्स, केक और कैंडल स्टैंड, कटलरी स्टैंड, मल्टी परपज गिफ्ट बॉक्स आदि शामिल हैं।
हाल में ही अमेरिका और लेबनान से इन सामानों की मांग आई है। इससे निर्यातक उत्साहित हैं। अब अमेरिका, फिलीस्तीन और लेबनानवासियों के किचन और ड्राइंग रूम में संभल व सरायतरीन के हस्तशिल्प उत्पाद शोभा बढ़ाएंगे।
लकड़ी, एमडीएफ बोर्ड और मेटल के बेस पर हड्डी-सींग के टुकड़ों की सजावट तथा रेजिन मैटेरियल से आकर्षक डिजाइन बनाकर संभल और सरायतरीन में किचन वेयर और जरूरत के सामान तैयार किए जा रहे हैं। इसमें आकर्षक सर्विंग ट्रे की डिमांड तो कई मुल्कों में है।
विज्ञापन
तीन ट्रे का सेट छह डॉलर से दस डालर में, चार-पांच डालर में मनपसंद टिशू बॉक्स, तीन से चार डालर में कटलरी, दो डालर से पांच डालर तक फोटोफ्रेम, तीन से चार डॉलर में कटलरी स्टैंड मिल रहा है। विदेशियों के लिए यह कीमत काफी किफायती है। इसलिए इन आइटमों की मांग बनी हुई है। खास बात यह है कि विदेशी स्टोर्स में ये आइटम आसानी से उपलब्ध हैं।