फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   handicraft fair today in sambhal

उद्यम समागम और हस्तशिल्प प्रदर्शनी आज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
handicraft fair today in sambhal
संभल। नगर के सरायतरीन स्थित रॉयल पैलेस में आज उद्यम समागम और हस्तशिल्प प्रदर्शनी का आयोजन होगा। इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इसमें देश-विदेश की हस्तशिल्प कला की वस्तुएं स्टॉल पर सजाई जाएंगी। जो आकर्षण का केंद्र रहेंगी। यह प्रदर्शनी जिले में पहली बार लगाई जा रही है। इससे संभल के हस्तशिल्प को नई पहचान मिलेगी और रोजगार के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन

रविवार को उप जिलाधिकारी दीपेंद्र यादव ने प्रदर्शनी स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं को देखा। तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सोमवार यानी आज प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें स्टॉल लगाए जाएंगे। जिसमें उत्कृष्ट हस्तशिल्प उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

इसमें विदेेशी उत्पाद भी देखने को मिलेंगे। उपजिलाधिकारी दीपेंद्र यादव ने बताया कि यह पहला अवसर है कि संभल में विदेशी हस्तशिल्प उत्पाद देखने और खरीदने को मिलेंगे। सरायतरीन की हस्तशिल्प कला ने दुनिया में अपना नाम दिखाया है। लेकिन इस कला को जो पहचान मिलनी चाहिए थी, वह नहीं मिल सकी। लेकिन अब इस प्रदर्शनी से नई पहचान मिलेगी। इससे रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। जिससे इसको कामयाब किया जा सके। इसकी लगातार बैठक कर समीक्षा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed