{"_id":"60fdb6298ebc3e58553b7ec0","slug":"handicraft-artisan-was-murdered-by-slitting-his-throat-for-asking-for-loan-money-sambhal-news-mbd396990938","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधार के रुपये मांगने पर हैंडीक्राफ्ट कारीगर की साले-बहनोई ने मिलकर कर दी हत्या, चार के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधार के रुपये मांगने पर हैंडीक्राफ्ट कारीगर की साले-बहनोई ने मिलकर कर दी हत्या, चार के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
संभल। उधार के रुपये मांगने पर साले-बहनोई व दो अन्य लोगों ने युवक की चाकू से गर्दन रेतकर हत्या कर दी। शव को मक्के के खेत में फेंक दिया। युवक की तलाश में जुटे परिजनों ने किसी अनहोनी के अंदेशे में पुलिस को सूचना दी। साथ ही घर से बुलाकर ले जाने वाले युवक की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए उस युवक को हिरासत में ले लिया जिसके साथ युवक घर से गया था। पूछताछ करने पर हत्या करने और शव मक्के के खेत में पड़ा होने की जानकारी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन अंतर्गत मोहल्ला कोटला निवासी मेराज (25) पुत्र मोहम्मद हसन की उधार के 25 हजार रुपये मांगने पर गला रेतकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने युवक के शरीर को भी चाकू से गोद दिया। मृतक के भाई बाबर ने बताया कि उनके भाई मेराज को मोहल्ला निवासी फुफेरा भाई नदीम शनिवार की सुबह करीब 11 बजे घर से बुलाकर ले गया था। जब मेराज शाम तक नहीं लौटा तो फोन किया लेकिन फोन नहीं उठा। इसके बाद आसपास तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। बताया कि आरोपी फुफेरे भाई नदीम को भी फोन किया लेकिन उसने भी फोन नहीं उठाया।
किसी अनहोनी के अंदेशे में पुलिस को सूचना दी और पुलिस को बताया कि उनके भाई को कौन साथ लेकर गया था। पुलिस ने जब आरोपी नदीम से पूछताछ की तो उसने बताया कि मेराज की हत्या कर शव गांव मूसापुर के जंगल में फेंक दिया है। आरोपी ने बताया कि सरायतरीन के मोहल्ला भूड़ा निवासी उसके बहनोई जुनैद व बहनोई के भाई उवैस और शाहवेज ने मिलकर हत्या कर दी और शव मक्के के खेत में फेंक दिया है। साथ ही बताया कि मेराज के 25 हजार रुपये जुनैद पर आ रहे थे। रुपये मांगने पर ही जुनैद ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर हत्या की है। पीड़ित भाई ने बताया कि उनका भाई अविवाहित था और जयपुर में हैंडीक्राफ्ट का कारीगर था, जो बकरीद मनाने के लिए घर आया हुआ था।