{"_id":"653ebb75582d78423c094cb9","slug":"half-yearly-examinations-will-be-held-in-council-schools-from-31-october-to-10-november-sambhal-news-c-204-1-smbd1001-3791-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: परिषदीय विद्यालयों में 31 अक्तूबर से 10 नवंबर तक होंगी अर्धवार्षिक परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: परिषदीय विद्यालयों में 31 अक्तूबर से 10 नवंबर तक होंगी अर्धवार्षिक परीक्षा
Mon, 30 Oct 2023 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Mon, 30 Oct 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। परिषदीय विद्यालय में अर्धवार्षिक परीक्षा के लिए शासन ने कार्यक्रम घोषित कर दिया है। 31 अक्तूबर से दस नवंबर के बीच प्रश्न पत्र तैयार कराकर परीक्षा करानी होगी। साथ ही शासन ने वार्षिक परीक्षा कार्यक्रम भी घोषित कर दिया है।
जिले में करीब 1289 परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें करीब 2.25 लाख बच्चे पंजीकृत है। बेसिक शिक्षा विभाग ने परिषदीय विद्यालयों में अर्धवार्षिक परीक्षा व वार्षिक परीक्षा का शेड्यूल घोषित कर दिया है। बेसिक शिक्षा विभाग के सचिव ने जारी आदेश में बताया कि अर्धवार्षिक परीक्षा के लिए विद्यालय स्तर पर प्रधानाध्यापक की देखरेख में प्रश्न पत्रों को बनाया जाए। बीएसए अपनी सुविधा के अनुसार निर्धारित समय के बीच अपनी परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर सकते हैं। वार्षिक परीक्षा 11 मार्च 2024 से होगी। अर्धवार्षिक परीक्षा की सारी जिम्मेदारी एबीएसए व बीएसए की होगी।
-- -- -- -- -- -- -- -
शासन ने अर्धवार्षिक परीक्षा का शेड्यूल घोषित कर दिया है। प्रधानाध्यापक को निर्देशित कर प्रश्न पत्र तैयार कराए जाएंगे और स्थानीय स्तर पर निर्धारित अवधि के बीच उनका परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया जाएगा। -चंद्रशेखर, बीएसए संभल