{"_id":"59fe1be44f1c1bd8538bafdb","slug":"haiwe-per-hadsa-15-ghayal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, 15 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, 15 लोग घायल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Sun, 05 Nov 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजघाट गंगा तट से स्नान के बाद घर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर- ट्राली अचानक पलट गई। ट्राली के पलटने का कारण उसके प्रेशर का खराब होना बताया जा रहा है। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को गुन्नौर अस्पताल भिजवाया। जहां से सात घायलों को गंभीर होने के चलते अलीगढ़ रेफर किया गया।
सभी लोग बदायूं जनपद के उघैती थाना क्षेत्र के गांव चनी के रहने वाले है जो कि शनिवार को अपने गांव से ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर राजघाट गंगा में स्नान के लिए आए थे। चौकी प्रभारी सचिन बालियान के अनुसार सभी श्रद्धालु गंगा से स्नान के बाद शाम को घर वापस जा रहे थे कि आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर बबराला व कैल के बीच अग्नि शमन केंद्र के पास ट्रैक्टर का ट्राली का वाला प्रेशर उठ गया। जिससे ट्राली में सवार श्रद्धालु चलते ट्रैक्टर से नीचे गिरने लगे।
तीव्र गति होने के चलते हादसे में 15 श्रद्धालु घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस व एंबुलेंस को फोन किया। गुन्नौर से एंबुलेंस ने तीन बार में घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने सात की हालीत को गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया।