फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   hadesey main 20 ghayal

बारातियों से भरी बस ट्रक से टकराई, 20 घायल

Mon, 28 Nov 2016 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Mon, 28 Nov 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
कुछ कोहल्की चोटें भी आईं।  घायल बारातियों का जिला अस्पताल में उपचार के बाद घर भेज दिया गया। इस दौरान दो घंटे तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन


जिला संभल के  थाना कोतवाली के गांव आलम सराय मंडी निवासी फकीर चंद के बेटे सोनू की बारात शनिवार की शाम शाहजादनगर  थाना क्षेत्र के गांव जसमौली निवासी हरिदत्त के यहां पर आई थी। बारात को विश्राम करने के बाद दुल्हन की विदा करके रविवार सुबह बारातियों से भरी बस घर वापस जा रही थी। नेशनल हाईवे पर बाईपास पुल पर शहजादनगर थाना क्षेत्र में सामने से आ रहे ट्रक से आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। इसमेंबस में सवार बीस बाराती घायल हो गए। दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

मामले की जानकारी  मिलने  पर आसपास के गांव के लोग व पुलिस मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को बस से बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि बस का चालक मौका पाकर वहां से फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर थाने पहुंचा दिया। हादसे में घायल सुजाता पाल, हरिओम, डालचंद्र, धर्मेद्र, रामप्रसाद, शुददेव पाल, सिंघल, जितेद्र, अभिषेक  नेहा, जयपाल, सुखदेव, कृष्णा, सोनी,   अलिका, राहुल,सोनू अंकित सहित सभी  का उपचार  कराया गया।उधर शहजादनगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि बारातियों से भरी बस सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में बाराती घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन



हादसे के बाद बस में मची चीख- पुकार
रामपुर। अचानक बारातियों से भरी बस सामने से आ रहे ट्रक से टकरा जाने के बाद उसमे में सवार बच्चों ने चीख पुकार मचाना शुरू कर दिया। आसपास के  गांव के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए। उसके बाद घायल बच्चों व बड़ों को किसी तरह से बाहर निकाला गया। उसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद हाईवे लगा जाम

रामपुर। बस व ट्रक की आमने सामने से  भिड़ंत हो जाने के बाद नेशनल हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम लग गया था। सूचना के बाद पुलिस वहां पर पहुंच गई थी। उसके बाद क्रेन की सहायता से बस व ट्रक को एक किनारे लगवाया। इसके बाद दोबारा हाईवे आवागमन शुरू हुआ।


हाईवे से लेकर अस्पताल तक अफरातफरी

रामपुर। नेशनल हाईवे  पर बारातियों से भरी बस  टकरा जाने के बाद वहां  पर अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया था। किसी तरह से जानकारी मिलने के बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। लगातार घायलों को उपचार के लिए लाया जा रहा था। इस दौरान अस्पताल में भी काफी समय तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed