{"_id":"609acf908ebc3ebf15195d8d","slug":"gurudwara-management-committee-is-refilling-oxygen-cylinders-for-free-sambhal-news-mbd3887615138","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुद्वारे में चल रहा है ऑक्सीजन का लंगर, अब तक 1500 लोगों को मिला फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुद्वारे में चल रहा है ऑक्सीजन का लंगर, अब तक 1500 लोगों को मिला फायदा
विज्ञापन
चंदौसी। गुरुद्वारा प्रबंध समिति की सरपरस्ती में सिख युवाओं ने ऑक्सीजन का लंगर शुरू किया है। प्रबंध समिति के पदाधिकारी आपसी सहयोग से ऑक्सीजन की निशुल्क सेवाएं दे रहे हैं। एक दिन में 100-150 मरीजों के लिए ऑक्सीजन दी जा रही है। अब तक 1500 से अधिक मरीजों के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर रीफिल किए गए हैं। केवल चंदौसी नहीं बल्कि बिसौली, बदायूं, इस्लामनगर तक के लोग ऑक्सीजन सिलिंडर रीफिल कराकर ले जा रहे हैं।
गुरुद्वारा कमेटी के पदाधिकारी 3 मई से ऑक्सीजन की सेवाएं दे रहे हैं। ऑक्सीजन रीफिल करने के लिए कमेटी के पदाधिकारी कोई शुल्क नहीं लेते हैं। आपसी सहयोग से धन एकत्र करके ऑक्सीजन मंगाते हैं। ऑक्सीजन देने की सेवाओं को पदाधिकारी तब तक जारी रखेंगे जब तक इसकी जरूरत है। पदाधिकारियों ने बताया कि रुद्रपुर, काशीपुर और मुरादाबाद से वे ऑक्सीजन मंगाते हैं। उनके गुरुद्वारे के बाहर से चंदौसी, बदायूं और आसपास के इलाकों के अपनी जरूरत के लिए ऑक्सीजन लेकर जाते हैं। गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के सरपरस्त महेंद्र पाल राजू ने कहा कि जब तक उन्हें ऑक्सीजन मिलती रहेगी तब तक ऑक्सीजन का वितरण जारी रखेंगे।
गुरुद्वारे से ऑक्सीजन के लिए इन नंबरों पर कर सकते हैं कॉल
महेंद्रपाल राजू-8171930758
हरविंदर सिंह लकी-9897883335
किस समय से किस समय तक मिलती है आक्सीजन
गुरुद्वारे के बाहर सुबह आठ बजे से ही ऑक्सीजन लेने वालों की कतार लग जाती है लेकिन वितरण सुबह 8.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक और शाम को 7 से 10 बजे तक किया जाता है। ऑक्सीजन लेने के लिए खाली सिलिंडर लाना पड़ता है। उसमें आक्सीजन रीफिल की जाती है।