{"_id":"6184fd0ee16e592f4aba112371f03830","slug":"gunshot-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेनदेन में झगड़ा, युवक को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेनदेन में झगड़ा, युवक को गोली मारी
ब्यूरो/अमर उजाला बहजोई
Updated Tue, 01 Mar 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहजोई थाना क्षेत्र में रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में सोमवार को युवक को गोली लग गई। घायल ने अपने ममेरे भाई पर गोली मारने का आरोप लगाया। घायल को जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसकी हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद मुरादाबाद अस्पताल के लिए भेज दिया।
घटना बहजोई थाना क्षेत्र के गांव साकिन शोभापुर की है। लालपुर गांव निवासी जसपाल का साकिन शोभापुर गांव निवासी जीतपाल से रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। जसपाल लालपुर में जीतपाल के घर पहुंचा, रुपये के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया।
विवाद बढ़ने पर जसपाल की सीधी बगल में गोली लग गई। गोली किसने चलाई इसके बारे में कुछ जानकारी नहीं हो पाई। जसपाल ने अपने ममेरे भाई जीतपाल पर गोली मारने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष बहजोई का कहना है कि घटना की जांच की जा चुकी है। बताया कि जसपाल ने जीतपाल को फंसाने के लिए खुद को ही गोली मारी है।