फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Charge sheet in Sambhal violence: Mullah Afroz, Ghulam and Waris involved in murders

संभल हिंसा में चार्जशीट: हत्याओं में मुल्ला अफरोज, गुलाम और वारिस का हाथ, शारिक साटा के कहने पर चलाई थी गोली

Wed, 23 Apr 2025 01:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Wed, 23 Apr 2025 01:18 AM IST
सार

संभल हिंसा के दाैरान शारिक साटा के कहने पर उसके तीन साथियों ने गोली चलाकर पांच लोगों की हत्या कर दी थी। पुलिस ने मुल्ला अफरोज, गुलाम और वारिस के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। इसमें शारिक साटा को भी आरोपी बनाया गया है।

विज्ञापन
Charge sheet in Sambhal violence: Mullah Afroz, Ghulam and Waris involved in murders
हिंसा के बाद पटरी पर आने लगा संभल - फोटो : संवाद

विस्तार

संभल जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुईं हत्याओं में मुल्ला अफरोज, गुलाम और वारिस ही शामिल थे। यह घटना शारिक साटा के कहने पर अंजाम दी गई थी। इन चारों की चार्जशीट दाखिल की गई है। घटना शारिक साटा के तीन गुर्गों ने अंजाम दी थी। इसका जिक्र चार्जशीट में पुलिस ने किया है।

विज्ञापन


हालांकि इसमें बराबर का गुनहगार शारिक साटा को भी बनाया गया है। अब पुलिस शारिक साटा की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू करेगी। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि शारिक साटा के तीन ही गुर्गों ने गोली चलाई थी और उनके द्वारा ही चार हत्याएं की गई थीं। एसआईटी की छानबीन में यही स्पष्ट हुआ है।
विज्ञापन


चार्जशीट भी न्यायालय में दाखिल कर दी गई है। 24 नवंबर को जामा मस्जिद के नजदीक से बवाल शुरू हुआ था। इसी इलाके में गोली चली थी। इसमें कोटगर्बी निवासी अयान, नईम, तुर्तीपुर इल्हा निवासी कैफ, सरायतरीन निवासी बिलाल और हयातनगर निवासी रोमान की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोमान के परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव सुपुर्द ए खाक कर दिया था। अन्य चार मृतकों के परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसआईटी ने छानबीन की तो शारिक साटा गिरोह की भूमिका प्रकाश में आई। मुल्ला अफरोज की गिरफ्तारी के बाद गुलाम और वारिस की भूमिका का पता चला।

साथ ही यह भी जानकारी हुई कि यह घटना शारिक साटा ने कराई थी। उसके माध्यम से ही पिस्टल और विदेशी कारतूस संभल तक पहुंचे थे। गिरोह का मकसद था कि शहर में कर्फ्यू लगवा दिया जाए। इसमें पुलिसकर्मियों की हत्या की भी साजिश रची थी। हालांकि बवाल में 29 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

UP: श्रीनगर में आतंकी हमले के बाद मुरादाबाद मंडल में अलर्ट, संभल- रामपुर में पुलिस गश्त.. संदिग्धों पर नजर

शारिक साटा ने साजिश की, संपत्ति जब्त करेगी सरकार
दीपा सराय निवासी शारिक साटा देश के बड़े वाहन चोर की सूची में शामिल है। दिल्ली पुलिस के अनुसार वह दाऊद इब्राहिम की डी गैंग और पाकिस्तान की खुफिया इकाई आईएसआई के संपर्क में भी रहता है। नकली नोट के मामले में भी आरोपी बनाया गया था। संभल बवाल की साजिश भी शारिक साटा ने दुबई में रहते हुए तैयार की।

गुर्गों को हथियार मुहैया कराए और विदेशी कारतूस भेजे। एसपी का कहना है कि शारिक साटा की संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई चल रही है। इसके अलावा अन्य कार्रवाई भी जल्द अमल में लाई जाएंगी। साथ ही न्यायालय से भगोड़ा घोषित कराए जाने की कार्रवाई भी कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed