{"_id":"67d32ef2820beab11a06bf96","slug":"gulal-was-thrown-at-kartikeya-mahadev-temple-after-46-years-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-120268-2025-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: कार्तिकेय महादेव मंंदिर पर 46 साल बाद उड़ा गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: कार्तिकेय महादेव मंंदिर पर 46 साल बाद उड़ा गुलाल
Fri, 14 Mar 2025 12:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 14 Mar 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
संभल के खग्गूसराय स्थित कार्तिकेय मंदिर में गुलाल उड़ाकर पूजा करते लोग। संवाद
- फोटो : संवाद
संभल। खग्गू सराय स्थित कार्तिकेय मंदिर पर 46 वर्ष बाद भगवामय होली मनाई जाएगी। बृहस्पतिवार की शाम हिंदू संगठनों के लोग मंदिर पर पहुंचे और गुलाल उड़ाकर होली की शुभकामनाएं दीं। एएसपी श्रीश्चंद्र और सीओ असमोली कुलदीप कुमार को गुलाल लगाकर धन्यवाद दिया। शुक्रवार को इस मंदिर पर भगवामय होली मनाई जाएगी।
कार्तिकेय मंदिर 1978 के दंगों के बाद से बंद हो गया था। हिंदू आबादी भी इस इलाके से पलायन कर चुकी है। दिसंबर 2024 में पुलिस-प्रशासन के सहयोग से इस मंदिर के कपाट खोले गए हैं। अब प्रतिदिन पूजा अर्चना हो रही है। होली का पर्व कपाट खुलने के बाद से पहली बार मनाया जा रहा है। इसलिए इस मंदिर पर होली विशेष नजर आएगी। बृहस्पतिवार को गुलाल लेकर पहुंचे लोगों ने पुलिस प्रशासन का आभार जताया और खुशी जाहिर की। लोगों ने कहा कि 46 वर्ष तक प्राचीन मंदिर बंद रहा। इसके आसपास के परिक्रमा मार्ग पर दूसरे समुदाय के द्वारा कब्जा कर लिया गया है। पुलिस प्रशासन के सहयोग से ही कपाट खुले हैं और लगातार पूजा अर्चना की जा रही है। यह हिंदू समाज के लोगों के लिए सबसे बड़ी खुशी की बात है।
खग्गूसराय में रहेगी पुलिस की कड़ी निगरानी
एसपी ने कहा कि खग्गू सराय में मंदिर की विशेष सुरक्षा का इंतजाम रहता है। इस मंदिर के आसपास निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। फोर्स भी तैनात रहती है। शुक्रवार को होली के दौरान ड्रोन से भी निगरानी कराएंगे। मालूम हो कार्तिकेय मंदिर मुस्लिम बाहुल इलाके में है। एक भी हिंदू परिवार नहीं रहता है। करीब 300 मीटर दूरी पर हिंदू परिवार रहते हैं। इसलिए होली 46 वर्ष में पहली बार खेली जाएगी तो सुरक्षा कड़ी रहेगी।