फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Gulab Devi: ED getting evidence of their deeds, if trapped then all thieves become one

राज्यमंत्री गुलाब देवी: ईडी कर रही जांच... उनके कर्मों के मिल रहे प्रमाण, फंसे तो सभी चोर एक साथ हो गए

Tue, 02 Apr 2024 06:30 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, (चंदौसी) संभल
अमर उजाला नेटवर्क, (चंदौसी) संभल Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 02 Apr 2024 06:30 PM IST
सार

चंदौसी में राज्यमंत्री गुलाब देवी के बोल बिगड़ गए। उन्होंने ईडी गठबंधन को ही चोर बता दिया। कहा कि विपक्षी नेता भ्रष्टाचार भी करते हैं और घुड़की भी देते हैं। 

विज्ञापन
Gulab Devi: ED getting evidence of their deeds, if trapped then all thieves become one
माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी - फोटो : amar ujala

विस्तार

माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी के विपक्ष को लेकर बोल बिगड़ गए। ईडी गठबंधन में शामिल विपक्षी नेताओं को उन्होंने चोर बताया। कहा कि विपक्ष के नेता भ्रष्टाचार भी करते हैं और घुड़की भी देते हैं। अब भ्रष्टाचार का हिसाब देना पड़ेगा। 

विज्ञापन


मंगलवार माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी दिल्ली में ईडी गठबंधन के सम्मेलन को लेकर प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि विपक्षी सरकारों का एक ही काम रहा है। भ्रष्टाचार करो और चुप रहो। पर अब इनको जनता माफ नहीं करेगी।
विज्ञापन


ईडी जांच कर रही है, उनके कर्मों के प्रमाण मिल रहे हैं। जांच में फंसे, तो सभी चोर एक साथ एकत्र हो गए हैं और अब शोर मचा रहे हैं। जेल में मुख्तार अंसारी की बीमारी से मौत पर विपक्ष के सवाल खड़ा करने के प्रश्न का जवाब देते हुए माध्यमिक शिक्षा स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री गुलाब देवी ने कहा कि मुख्तार अंसारी 19 साल से जेल में था, उनके स्वास्थ्य में गिरावट की लगातार खबरें आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन्होंने गुंडागर्दी की है, देशद्रोही है, माफियागर्दी की है, लूटपाट, हत्या की है,विपक्ष ऐसे लोगों को संरक्षण देता है और उनके मौत पर मातम मनाता है। विपक्ष महात्मा गांधी, चंद्रशेखर आजाद अन्य क्रांतिकारियों पर मातम नहीं मना सकता है।


लोकसभा चुनाव परिणाम के सवाल पर है कि भाजपा विकास के नाम पर चुनाव लड़ रही है। निश्चित ही 400 सीट जीतकर आगे जाएंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह रिंकू, नगर अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, ब्लॉक प्रमुख डॉ. सुगंधा सिंह, चंद्रसेन दिवाकर छोटू आदि रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed