फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   GSCC beat Bilari Kings by eight wickets

Sambhal News: जीएससीसी ने बिलारी किंग्स को आठ विकेट से हराया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
GSCC beat Bilari Kings by eight wickets
चंदौसी के मॉडल लॉ कालेज के मैदान पर आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में शॉट लगाता ​खिलाड़ी - संवाद
चंदौसी(संभल)। मॉडल लॉ कॉलेज के ग्राउंड पर चल रहे एसपीएस क्रिकेट कप टूर्नामेंट में रविवार को बिलारी किंग्स और जीएससीसी के बीच मैच खेला गया। इसमें जीएससीसी के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर आठ विकेट से मैच जीत लिया। जीएससीसी के खिलाड़ी मयंक राघव को 118 रन बनाने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


रविवार को बिलारी किंग्स के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बिलारी किंग्स की टीम 17.2 ओवर में 171 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस टीम के बल्लेबाज मोहम्मद अमन ने 25, अक्षय चौधरी ने 21 और सरफराज ने 20 रनों का योगदान दिया। जीएससीसी के गेंदबाज अनुज ने चार और शुभम वार्ष्णेय ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीएससीसी की टीम ने 13 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाकर मैच जीत लिया। इसमें बल्लेबाज मयंक राघव ने 118 और ब्रजेश ने 17 रन बनाए। बिलारी किंग्स के गेंदबाज अब्दुल मतीन और फैज मोहम्मद ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंपायर की भूमिका में गौरव और अंकुर ठाकुर रहे। स्कोरिंग अनंत ने की। इस मौके पर फरहाद खान, विक्की सिंह, रोहित, आलोक, मोहित, अंशु शर्मा, हरसिल, रोहित, विकाश, सिद्धार्थ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed