फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   groom had a epileptic fit in barat in sambhal girls side refuse to marriage

लड़की की जिद है दुल्हन उसी की बनूंगी: बरात लेकर पहुंचे दूल्हे को पड़ा मिर्गी का दौरा, भूखे लौटे बराती

Wed, 03 May 2023 07:18 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 03 May 2023 07:18 PM IST
सार

बुधवार को दुल्हन ने उसी युवक से शादी करने की जिद पकड़ ली है जिसकी बरात को लौटाया गया है। अब दुल्हन पक्ष ने दूल्हा पक्ष से बरात लाने का आग्रह किया है। 

विज्ञापन
groom had a epileptic fit in barat in sambhal girls side refuse to marriage
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

संभल जिले के बनियाठेर थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को बदायूं जिले के एक गांव से बरात आई थी। दूल्हे को अचानक दौरा पड़ा तो बरातियों के साथ घरातियों में खलबली मच गई। दूल्हे को चंदौसी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिर्गी के दौरे पड़ने की चर्चा शुरू हुई तो दुल्हन पक्ष ने शादी करने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद रात में बरात लौट गई थी। दूल्हा भी अस्पताल से अपने घर के लिए चला गया था। 

विज्ञापन

बरातियों को खाना भी नहीं खिलाया गया। वहीं बुधवार को दुल्हन ने उसी युवक से शादी करने की जिद पकड़ ली है जिसकी बरात को लौटाया गया है। अब दुल्हन पक्ष ने दूल्हा पक्ष से बरात लाने का आग्रह किया है। हालांकि बुधवार की शाम तक बरात गांव नहीं पहुंची। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बदायूं जिले के थाना फैजगंज बहेटा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की बरात बनियाठेर थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की दोपहर को पहुंची थी। स्वागत के बाद लग्न की रस्म का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान अचानक दूल्हे को दौरे पड़ने शुरू हो गए। दूल्हे को चंदौसी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन

इसके बाद चर्चा हुई कि दूल्हे को मिर्गी के दौरे पड़ते हैं। इस जानकारी के बाद दुल्हन के परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया था। इस मामले में ग्राम प्रधान के आवास पर पंचायत भी हुई। तीन घंटे की पंचायत के बाद भी जब कोई हल नहीं निकला तो बरात को बिना खाना खाए लौटना पड़ा। इस मामले में पुलिस भी गांव पहुंची थी लेकिन किसी भी पक्ष ने कार्रवाई के लिए तहरीर नहीं दी है। 

बुधवार को दुल्हन ने उसी युवक से शादी करने की जिद शुरू कर दी जिसकी बरात लौट गई है। दुल्हन की जिद के सामने परिजन भी मान गए हैं। दूल्हा के परिजनों को सूचना दी है लेकिन बुधवार की शाम तक बरात गांव नहीं पहुंची है। पहले बरात लौटाने और अब बरात बुलाने की जानकारी लोगों में चर्चा का विषय है।

26 नवंबर को सामूहिक विवाह समारोह में संपन्न हो चुकी है दोनों की शादी
दावा है कि 26 नवंबर को पवांसा ब्लॉक परिसर में दोनों की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत विवाह समारोह संपन्न हो चुका है। युवती को योजना का लाभ मिल चुका है। छह माह बाद फिर से इस तरह का मामला सामने आना अपने आप में सवाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed